POCO M8 5G की जानकारी NBTC साइट पर आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Poco के F8 Pro और F8 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन आने वाली 26 तारीख को ग्लोबल बाजार लॉन्च होने वाले हैं। इसी बीच कंपनी की M8 सीरीज को लेकर जानकारी सामने आई है। इसमें आने वाला POCO M8 5G डिवाइस NBTC वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। जिसमें इसका नाम भी सामने आया है। जिससे लगता है कि इसे जल्द बाजार में लाया जा सकता है। आइए, आगे आपको मोबाइल से जुड़ी जानकारी विस्तार से देते हैं।

NBTC लिस्टिंग में आगामी POCO M8 5G 25118PC98G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। आप नीचे दी गई लिस्टिंग इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस का नाम भी साफ नजर आ रहा है। इस प्लेटफार्म पर आने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इसे बाजार में उतारा जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यही मॉडल नंबर वाला डिवाइस पहले भी कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आ चुका है इनमें BIS भी शामिल है। यानी फोन की एंट्री आने वाले कुछ हफ्तों में भारत सहित अन्य ग्लोबल बाजारों में हो सकती है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह डिवाइस 5G तकनीक वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर और अन्य सभी खूबियों में अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। वहीं, आने वाले दिनों में इसे लेकर और भी जानकारी सामने आ सकती है। इसी बीच आप आगे पूर्व मॉडल Poco M7 5G की जानकारी देख सकते हैं।

POCO M7 5G में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट वाला है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल है और यह 600 निट्स हाई-ब्राइटनेस मोड तथा TUV Rhineland सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। जिसे microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 8GB तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में POCO M7 5G Android 14-आधारित HyperOS पर आया था। इसके साथ कंपनी 2 साल के Android अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट देती है।

फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 5,160mAh बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स के रूप में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 रेटिंग, और 150% वॉल्यूम बूस्ट सपोर्ट है।

बताते चलें कि आगामी POCO M8 5G स्मार्टफोन बाजार में आने के बाद सस्ते इंफिनिक्स, रियलमी और टेक्नो जैसे स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। हालांकि असल मुकाबला स्पेसिफिकेशंस और अन्य जानकारी सामने आने के बाद ही पता चलेगा। यदि आपको फोन लेने की जल्दी नहीं है और कम कीमत वाला स्मार्टफोन देख रहे हैं तो इसके लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आगे भी आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here