
POCO ने भारत में आज ही POCO M8 5G को लॉन्च किया है, लेकिन कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के लिए POCO M8 Pro को भी आधिकारिक तौर पर एंट्री दे दी है। यह स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 1.5K OLED डिस्प्ले, 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा सहित कई दमदार फीचर्स से लैस है। इसे मिड-रेंज में उतारा गया है। आइए, फीचर्स और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।
POCO M8 Pro में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1280 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट वाला है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है। इसमें 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग के साथ DC डिमिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। इसके साथ ही फोन में 12-बिट कलर डेप्थ, Dolby Vision, HDR10+ और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए POCO M8 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 810 GPU जोड़ा गया है। मेमोरी के लिए 8GB और 12GB LPDDR4X RAM ऑप्शंस मिलेंगे। स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB UFS 2.2 तकनीक मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।
POCO M8 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें Light Fusion 800 सेंसर, f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। यह फोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग प्रदान कर सकता है।
बैटरी की बात करें तो POCO M8 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग से लैस है।
डिजाइन और सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है। मजबूती के मामले में POCO M8 Pro में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी गई हैं, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षा दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत के मामले में POCO M8 Pro का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट ग्लोबल मार्केट में USD 299 (करीब 26,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है। जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज USD 359 (करीब 32,200 रुपये) का है। यह स्मार्टफोन 8 जनवरी से UK सहित यूरोप के कई देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, भारत में इसका लॉन्च फरवरी के अंत तक होने की उम्मीद है।
POCO M8 Pro 5G मोबाइल उन ग्राहकों के लिए शानदार साबित हो सकता है जो मिड रेंज में दमदार परफॉरमेंस और ज्यादा चलने वाला स्मार्टफोन देख रहे हैं। यदि आप ग्लोबल मार्केट में हैं और नए फोन की तलाश कर रहे हैं तो इसे खरीद सकते हैं यह आपको निराश नहीं करेगा। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











