POCO M8x 5G भारत में 21 अगस्त को होगा लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 और 12GB तक RAM से लैस

Join Us icon

POCO भारतीय बाजार में अपनी M8 सीरीज का विस्तार करने वाला है। कंपनी ने इसमें आने वाले POCO M8x 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह स्मार्टफोन भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होगा। इसे लेकर Flipkart पर माइक्रोसाइट पहले ही लाइव थी। वहीं, अब लॉन्च डेट भी अपडेट हो गई है। ब्रांड का दावा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm के नए Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

POCO M8x 5G के स्पेसिफिकेशंस

POCO M8x 5G की बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर होगा। कंपनी के अनुसार, यह भारत का पहला स्मार्टफोन बनेगा। जिसमें Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। यह 4nm प्रोसेस तकनीक पर तैयार किया गया है। POCO का दावा है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 6.5 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इससे लगता है कि कंपनी इस फोन को सिर्फ डेली यूज के लिए नहीं, बल्कि गेमिंग और बेहतर परफॉरमेंस पसंद करने वालों के लिए भी ला रही है।

मेमोरी की बात करें तो POCO M8x 5G में 12GB तक कंबाइंड RAM का सपोर्ट मिलेगा। इसमें फिजिकल RAM के अलावा 6GB तक वर्चुअल RAM का उपयोग किया जा सकेगा। फोन में LPDDR4X RAM के साथ UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक होगी।

कंपनी का दावा है कि डिवाइस को लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। यह 48 महीने तक लैग-फ्री अनुभव दे सकता है। लगातार गेमिंग या हेवी उपयोग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए POCO ने M8x 5G में Triple Cooling System देने वाला है। इसमें 12,439mm² का अल्ट्रा-लार्ज ग्रेफाइट शीट, 1,924mm² कॉपर फॉयल लेयर और 3.5W का हाई-एफिशिएंसी थर्मल जेल शामिल है। POCO का यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स को लुभा सकता है जो कम बजट में गेमिंग के लिए फोन ढूंढ रहे हैं।

डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट-फ्रेम देखने को मिलता है। टीजर में इसका ग्रीन टेक्सचर्ड रियर पैनल नजर आता है। जिससे फोन को अलग लुक मिलता है। बैक पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप के लिए कैमरा आइलैंड दिया गया है। जो गोल्डन फिनिश वाला है। इसके साथ LED फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल कैमरों के मेगापिक्सल या डिस्प्ले से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर नहीं की है।

POCO M8x 5G की कीमत रेंज 

POCO ने अभी M8x 5G की आधिकारिक कीमत और वेरिएंट्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, अनुमान है फोन को भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में उतारा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो Snapdragon 4 Gen 5, 12GB तक RAM और खास कूलिंग सिस्टम के साथ यह बजट 5G सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है।

यदि आप POCO M8x 5G को लेना चाहते हैं तो यह भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होगा। इस दिन हम आपको फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here