
प्राइस हाइक की मार वीवो पर भी पड़ी है। कंपनी ने अपनी वाई सीरीज के कई मोबाइल महंगे कर दिए हैं। ब्रांड का सस्ता 5जी फोन vivo Y19s भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। इस वीवो 5जी फोन की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। यह 20000 से कम का 5जी फोन है लेकिन अब इसे खरीदने के लिए अतिरिक्त चुकानी पड़ेगी। वीवो फोन कितना महंगा हुआ है, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y19s 5G प्राइस
वीवो वाई19एस 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस पहले 16,499 रुपये था। लेकिन अब कंपनी इसकी कीमत में 1000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। प्राइस हाइक के बाद इस फोन वेरिएंट को पाने के लिए 17,999 रुपये चुकाने होंगे। vivo Y19s 5G फोन के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट पूरे 2,000 रुपये बढ़ गया है। यह फोन वेरिएंट पहले 18,999 रुपये में बिकता था। लेकिन अब प्राइस हाइक के बाद इस मेमोरी वेरिएंट की कम 20,999 रुपये हो गई है।
91मोबाइल्स के पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि वाई19एस पर यह प्राइस हाइक पहली बार नहीं हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह वीवो 5जी फोन पिछले साल नवंबर 2025 में इंडिया में लॉन्च हुआ था और उस वक्त स्मार्टफोन के 4GB + 64GB वेरिएंट का रेट 10,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 11,999 रुपये था। यानी 4जीबी रैम व 128जीबी मेमोरी वाला फोन 9 हजार रुपये महंगा हो चुका है।
Vivo Y19s 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई19एस 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित Funtouch OS 15 परर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो मोबाइल Expandable RAM तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी ताकत बढ़ाती है।
वीवो वाई19एस 5जी फोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। Vivo Y19s 5G में यूजर्स को 90Hz रिफ्रेश रेट, 700nits ब्राइटनेस और 260PPI का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को SGS सर्टिफाइड मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी प्राप्त है। वहीं साथ ही वीवो वाई19एस को IP64 रेटिंग भी दी गई है।
वाई19एस वीवो का बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6000mAh Battery दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 30 घंटे तक का YouTube Video Playback टाइम दे सकती है। यह फोन 5 साल की बैटरी हेल्थ लाइफ के लाया गया है। वहीं मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y19s 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।















