Airtel और Vodafone idea यूजर्स के लिए बुरी खबर: ट्राई ने ब्लॉक किए ये प्लान, जानें क्या है पूरा मामला

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/telecom-news.jpg

भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया यूजर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने Airtel के प्लैटिनम और वोडाफोन-आइडिया के RedX प्रीमियम प्लान को ब्लॉक कर दिया गया है। इन प्लान के ब्लॉक करने के पीछे भी इन्हीं टेलीकॉम कंपनियों की गलती बताई गई है। ट्राई के अनुसार कंपनियां अपने इन प्लान में यूजर्स को फास्ट स्पीड के साथ डाटा और प्रॉयॉरिटी सर्विसेज उपलब्ध करा रही थीं। इन प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के अलावा बाकि यूजर्स को कम स्पीड में डाटा दिया जा रहा था, जिस कारण ट्राई की ओर से इस कदम को उठाया गया है।

ट्राई ने अपने बयान में कहा है कि ‘दोनों ही कंपनियां उस पब्लिक डाटा हाई-वे पर एक अलग लेन बना रही थीं, जो पब्लिक रिसोर्सेज (स्पेक्ट्रम) का इस्तेमाल करता है। इस तरह अमीर कस्टमर्स को बाकियों से बेहतर सेवाएं देने का वादा किया गया था।’ इस सर्विस के कारण आम यूजर्स को कम डाटा स्पीड और कम सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं।

वहीं, दूसरी ओर रेडएक्स प्रीमियम प्लान ब्लॉक होने के कारण वोडाफोन-आइडिया ने टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जताई है। एक रिपोर्ट में कंपनी की ओर से बयान सामने आया है कि टेलिकॉम ऑपरेटर प्लान ब्लॉक किए जाने से हैरान है और उन्हें हफ्ते भर में इसपर ऐक्शन लेने को कहा गया है। वहीं, कंपनी का कहना है कि उन्हें ट्राई को जवाब देने का मौका तक नहीं दिया गया।

वोडा-आइडिया ने टीडीसैट में दी ट्राई के आदेश को चुनौती

वोडाफोन आइडिया ट्राई के आदेश को टेलीकॉम ट्रिब्यूनल टीडीसैट में चुनौती दी है। ट्राई ने अपने 11 जुलाई के आदेश में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से प्रीमियम प्लानों को रोकने के लिए कहा गया था, जिसके तहत कुछ यूजर्स को तेज स्पीड में डाटा दिया जा रहा था।

एयरटेल भी देगा ट्राई को टीडीसैट में चुनौती

सामने आई जानकारी के अनुसार वोडाफोन आइडिया की तरह ही भारती एयरटेल भी ट्राई के इस फैसले को टीडीसैट में चुनौती देने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी का आरोप ट्राई ने जल्दबाजी में फैसला किया है और उसे अपना पक्ष रखने का मौक नहीं दिया।