डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट, 12जीबी रैम के साथ Realme 12+ 5G गीकबेंच पर लिस्ट, जानें फुल डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • Realme 12+ 5G का ग्लोबल और इंडियन मॉडल गीकबेंच पर आया है।
  • फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 लगाया जा सकता है।
  • इसमें 5000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।

रियलमी ने अपनी 12 नंबर सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है इसके तहत Realme 12 Pro और Realme 12 Pro Plus मॉडल सेल के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, अब ब्रांड श्रृंखला में Realme 12+ 5G को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि फोन के ग्लोबल और इंडियन मॉडल को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल मिली है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 12+ 5G गीकबेंच लिस्टिंग

  • रियलमी का नया डिवाइस गीकबेंच लिस्टिंग में RMX3867 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
  • फोन ने प्लेटफार्म के सिंगल कोर टेस्ट में 958 और मल्टी कोर टेस्ट में 2346 अंक हासिल किए हैं।
  • फोन के प्रोसेसर की डिटेल के मुताबिक यह डिवाइस ऑक्टा कोर सीपीयू पर बेस्ड रखा जा सकता है। जिसकी हाई क्लॉक स्पीड 2.6GHz होगी।
  • इस चिपसेट डिटेल के अनुसार फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 लगाया जा सकता है।
  • गीकबेंच पर नए फोन को 11.28 यानी कि करीब 12GB तक रैम के साथ देखा जा सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन लेटेस्ट एंड्राइड 14 पर बेस्ड बताया गया है।

Realme 12+ 5G Geekbench Listing

Realme 12+ 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले: एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार Realme 12+ 5G में 6.7 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर हाई रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है।

प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आ गया है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 का पावर मिल सकता है।

स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 12जीबी तक रैम की पेशकश की जा सकती है। इसके अलावा लॉन्च के वक्त अन्य स्टोरेज मॉडल भी सामने आ सकते हैं।

कैमरा ग्लोबल मॉडल: कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन के ग्लोबल और इंडियन मॉडल में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है।

कैमरा चीन मॉडल: फोन को चीन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल सकता है।

बैटरी: फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें यूजर्स को 5000mAh की बैटरी और 67 वोट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात एफसीसी सर्टिफिकेशन में सामने आई है।

ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Realme 12+ 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर आधारित रखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here