Realme 14x 4G फोन को मार्केट में लाने की तैयारी! प्राइस हो सकता है 10 हजार से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/realme-14x.jpg

रियलमी ने तकरीबन एक महीना पहले भारत में अपना लो बजट 5जी फोन Realme 14x 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसमें प्रीमियम और फ्लैगशिप मोबाइल्स वाली IP69 रेटिंग भी मिलती है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन का 4G मॉडल भी बाजार में उतारने की योजना बना रही है जो एक सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट हो गया है।

Realme 14x 4G की डिटेल्स

  • रियलमी 14एक्स 4जी स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन्स साइट FCC पर लिस्ट हुआ है जहां फोन को RMX5020 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है।
  • पाठकों को बता दें कि अमेरिकी साइट एफसीसी केबल, रेडियो, सैटेलाइट और वायर के होने वाले अंर्तराष्ट्रीय कम्यूनिकेशन्स को रेगुलेट करती है।
  • RMX5020 मॉडल नंबर के साथ Realme 14x 4G फोन का यह सर्टिफिकेशन पास करना दर्शाता है कि इस मोबाइल को अब जल्द ग्लोबल मार्केट में एंट्री मिल जाएगी।
  • इस लिस्टिंग में सामने आया है कि यह रियलमी फोन dual-band Wi-Fi, NFC और 9 4G bands सपोर्ट करेगा।
  • अपकमिंग रियलमी 14एक्स 4जी फोन को 5,180mAh battery से लैस बताया गया है जिसके साथ 45W चार्जिंग दी जा सकती है।
  • इस फोन को 6GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 128GB storage मिल सकती है। यह फोन Realme UI 6.0 बेस्ड होने की उम्मीद है।
  • Realme 14x 4G स्मार्टफोन में 6.67-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं फोन का डायमेंशन 165.69 x 76.22 x 7.99mm बताया गया है।
  • Realme 14x 5G फोन की कीमत 15 हजार से भी कम है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि 14x 4G का स्टार्टिंग प्राइस 10 हजार रखा जा सकता है।
  • Realme 14x 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

    कीमत : रियलमी 14एक्स 5जी 6जीबी रैम का रेट ₹14,999 है तथा 8जीबी रैम का प्राइस ₹15,999 रुपये है। ये दोनों वेरिएंट 128GB स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

    प्रोसेसर : Realme 14x 5G मीडियाटेक के 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में ARM G57 MC2 GPU मौजूद है।

    डिस्प्ले : इस रियलमी मोबाइल में 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ, 625nit पिक ब्राइटनेस और 16.7 मिलियन कलर डेप्थ प्राप्त होती है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए Realme 14x 5G फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

    अन्य फीचर्स : यह रियलमी फोन 5G + 5G Dual Mode के साथ 9 5जी बैंड सपोर्ट करता है। इसे आईपी69 रेटिंग प्राप्त है फोन को पानी में गिरने पर कुछ हद तक सुरक्षित रख सकती है। यह मोबाइल Dynamic RAM Expansion तकनीक से भी लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी ताकत बढ़ा देती है।