
realme ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन realme 16 Pro लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन चाहने वालों को लुभा सकता है। ब्रांड ने इसमें 200MP का Portrait Master कैमरा, लंबे बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी और परफॉरमेंस के लिए Dimensity 7300-Max चिपसेट दिया है। साथ ही यह नई realme UI 7.0 पर रन करता है। इसके साथ realme 16 Pro Plus भी आया है जिसकी डिटेल्स आप इस लिंक पर क्लिक कर देख देखते हैं। आइए, आगे प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
realme 16 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये तय की गई है, जबकि टॉप-एंड 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 36,999 में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 9 जनवरी से Flipkart और अन्य ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के जरिए सेल होगा। जहां बैंक ऑफर्स के तहत 3,000 रुपये तक की छूट, एक्सचेंज बेनिफिट और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा भी दिया जा रहा है।
डिजाइन के मामले में realme 16 Pro को मशहूर डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह Urban Wild Design थीम के साथ आता है और Master Gold, Pebble Grey और Orchid Purple कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसके अलावा फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे यह पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से भी सुरक्षित रह सकता है।
realme 16 Pro में 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 60Hz से लेकर 144Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट वाला है इसमें 10-bit कलर डेप्थ के साथ 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। फोन की पीक ब्राइटनेस 6500nits तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी अच्छा अनुभव दे सकता है। स्लिम और लाइटवेट बॉडी के साथ यह फोन 192 ग्राम वजन का है और फ्लैट डिस्प्ले व स्ट्रेट-एज फ्रेम के कारण इसका ग्रिप प्रीमियम लग सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो realme 16 Pro 5G फोन में MediaTek Dimensity 7300-Max चिपसेट दिया गया है, जो 4nm TSMC प्रोसेस पर आधारित रखा गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट 9 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर प्राप्त है। इसके साथ GT Boost और AirFlow VC कूलिंग सिस्टम है, जिससे गेमिंग और हेवी यूज के दौरान फोन कूल और स्टेबल एक्सपीरियंस दे सकता है।
कैमरा realme 16 Pro का सबसे बड़ा हाइलाइट माना जा सकता है। इसमें 200MP का LumaColor मेन कैमरा दिया गया है, जो Samsung के फ्लैगशिप HP5 सेंसर वाला है इसमें OIS व EIS दोनों का सपोर्ट है। कंपनी के अनुसार यह इंडस्ट्री-फर्स्ट 200MP LumaColor IMAGE टेक्नोलॉजी वाला डिवाइस है। जिसे TÜV Rheinland द्वारा सर्टिफाई किया गया है। फोन में Golden Focal Portrait Camera फीचर भी दिया गया है, जो 1x से लेकर 4x तक के पोर्ट्रेट जूम में हेयर-लेवल बोकेह और 3D डेप्थ दे सकता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा मिलता है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में realme 16 Pro 4K HDR वीडियो सपोर्ट वाला है, जिसमें MainTrack subject tracking एल्गोरिदम दिया गया है। यह फीचर मूवमेंट के दौरान भी मेन सब्जेक्ट को फोकस में रख सकता है। इसके साथ 4K मोशन फोटो और 4K लाइव वॉलपेपर जैसे फीचर्स भी हैं।
realme 16 Pro में 7000mAh की Titan Battery दी गई है, जिसे कंपनी दो दिन तक चलने वाली बैटरी कह रही है। यह फोन 80W Super Flash Charge को सपोर्ट करता है और बाईपास चार्जिंग फीचर के साथ आता है। जिससे गेमिंग के दौरान हीट कम होती है और बैटरी की लाइफ लंबी रह सकती है। कंपनी के अनुसार बैटरी 5 साल तक 80 प्रतिशत से ज्यादा हेल्थ बनाए रख सकती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो realme 16 Pro Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 पर रन करता है। इसमें Flux Engine दिया गया है, जो ऐप ओपनिंग, स्क्रॉलिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बना सकता है। फोन में AI Edit Genie, AI LightMe, AI StyleMe, AI Gaming Assistant, AI Recording, AI Translate और Google Gemini Live सपोर्ट जैसे कई AI फीचर्स भी शामिल हैं।
भारतीय बाजार में realme 16 Pro का मुकाबला आगामी Redmi Note 15 Pro, बाजार में मौजूद Motorola Edge 70 और Samsung Galaxy A56 5G जैसे मॉडल्स से देखने को मिल सकता है। हालांकि 200MP कैमरा, IP69 रेटिंग और 7000mAh बैटरी और अन्य लेटेस्ट फीचर्स इसे आगे रख सकते हैं।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें फ्लैगशिप-लेवल कैमरा, परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी, लेटेस्ट Android 16 और प्रीमियम डिजाइन मिले, तो realme 16 Pro आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। ऐसी ही और जानकारी के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।















