साल का पहला रियलमी ईवेंट देखें लाइव: आएंगे realme 16 Pro और 16 Pro+ फोन, realme Pad 3 टैबलेट और realme Buds Air 8

Join Us icon

रियलमी कंपनी कल यानी 6 जनवरी को इंडिया में बड़े ईवेंट का अयोजन करने जा रही है। इस दिन कंपनी अपनी realme 16 Pro series के स्मार्टफोंस लॉन्च करेगी और इनके साथ ही realme Pad 3 टैबलेट और realme Buds Air 8 इयरबड्स भी लाए जाएंगे। साल के पहले रियलमी लॉन्च ईवेंट को कंपनी लाइव स्ट्रीम करेगी जिसे आप घर बैठे-बैठे अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं। नीचे लगे विंडो लिंक के जरिये आप 91मोबाइल्स के पेज पर ही यह ईवेंट देख सकते हैं।

यह रियलमी लॉन्च ईवेंट 6 जनवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस ईवेंट के मंच से realme 16 Pro और realme 16 Pro+ 5G फोन लॉन्च होंगे। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर भी यह लॉन्च ईवेंट लाइव स्ट्रीम होगा। इसी ईवेंट में इन दोनों स्मार्टफोंस का प्राइस, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल जानकारी दी जाएगी। realme Buds Air 8 और realme Pad 3 भी इसी ईवेंट के जरिये इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में उतारे जाएंगे।

realme 16 Pro Plus 5G फोन की बात करें तो स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.84GHz से लेकर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रियलमी का दावा है कि यह 1.44 मिलियन AnTuTu स्कोर अचीव कर सकता है। वहीं फोन परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए इसमें LPDDR5X RAM भी लगाई गई है।

रियलमी 16 प्रो+ को 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। ब्रांड के मुताबिक फुल चार्ज के बाद मोबाइल पर लगातार 9.3 घंटे की गेमिंग या फिर 21 घंटे का यूट्यूब प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है। ग्राहकों को इसमें 4D Curve+ डिस्प्ले मिलेगी जिसपर 6500nits पीक ब्राइटनेस, 4608Hz डिमिंग और 2500Hz टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होगी।

realme 16 Pro+ में LumaColor एल्गोरिदम पर काम करने वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। यह 200 मेगापिक्सल केमरा वाला फोन है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Periscope Telephoto लेंस भी दिया गया है। रियलमी 16 प्रो 5जी फोन को भी कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च करेगी लेकिन इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस नहीं मिलेगा।

realme 16 Pro 5G फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7300 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन भी 7000एमएएच बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। कंपनी ने बताया है कि यह मोबाइल IP66 + IP67 + IP68 + IP69K रेटिंग के साथ आएगा ​जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाने के साथ ही गर्म लिक्विड प्रोटेक्शन भी देगी।

अगर इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत की बात करें तो realme 16 Pro का प्राइस 32 हजार से 36 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है। वहीं realme 16 Pro+ का रेट 40 हजार से लेकर 45 हजार रुपये तक जा सकता है। ग्राहकों को दोनों स्मार्टफोंस में 8GB RAM और 12GB RAM मिलेगी वहीं मेमोरी ऑप्शन्स के तौर पर 128GB और 256GB Storage प्राप्त हो सकती है।

realme 16 Pro Plus Price
Rs. 44,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here