
Realme ने भारत में अपना पहला एयर-कंडीशनर (AC) लॉन्च कर दिया है। रियलमी का कहना है कि यह नया कंवर्टेबल एयर कंडीशनर खास तौर पर इंडियन समर सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। Realme एयर कंडीशन को इंवर्टर कॉम्प्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है जो कि कम बिजली की खपत में शानदार कूलिंग देता है। इसके साथ ही यह एसी ऑटो क्लीनिंग फीचर के साथ आता है। Realme का कहना है कि यह AC फ्लैक्सीबल कूलिंग कैपेबिलीटीज के साथ आता है जो बिजली की खपत कम करता है।
रियलमी ने भारत में सबसे पहले साल 2018 से स्मार्टफ़ोन मार्केट में एंट्री की थी। आज कंपनी भारत में टीवी, लैपटॉप, स्मार्ट एक्सेसरीज़ के साथ साथ एयर कंडीशनर सेग्मेंट में एंट्री कर चुका है। यहाँ हम आपको रियलमी के लेटेस्ट एयर कंडीशनर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Realme Air Conditioner की कीमत
Realme Air Conditioner को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीदा जा सकता है। रियलमी का एसी 1टन और 1.5टन कैपेसिटी के साथ लॉन्च किए गए हैं। रियलमी के एसी को भारत में 27,790 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है।
Realme Air Conditioner फीचर्स
Realme एयर कंडीशनर कमरे में बैठे लोगों के आधार पर कूलिंग टेंप्रेचर को चेंज करता है। इस एसी में कंवर्टेबल एडजेस्टेबल कूलिंग मिलती है जो 40%, 60%, 80%, और 110% के बीच में रहती है। रियलमी का लेटेस्ट AC 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कूलिंग कर सकता है। रियलमी के एसी में तीन कूलिंग मोड – ड्राइ, इको और स्लीप मोड़ दिए गए हैं।
यह एसी ऑटो क्लीन फीचर के साथ आता है जो इसे मॉस्चॉर, डस्ट और मोल्ड से प्रोटेक्ट करता है। जैसे ही एसी को बंद किया जाता है यह फीचर एक्टिवेट हो जाता है और तीस सेकेंड के भीतर एसी को क्लीन कर देता है।
इसके साथ ही रियलमी के एसी में कॉइल की प्रोटेक्शन के लिए ब्लू फिन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस एसी में हीट ट्रांसफर के लिए 100 प्रसेंट कॉपर कंडेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह एसी स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें R32 रेफ्रीजरेंट का इस्तेमाल किया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत






















