बेहद सस्ता Realme C30s 14 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, प्राइस हो सकता है 6,000 के करीब

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/Relme-C30s.jpg

Realme C30s India Launch : रियलमी ने दो दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपनी ‘सी’ सीरीज़ के तहत Realme C33 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसका प्राइस 8,999 रुपये से शुरू है। यह Cheap Realme Smartphone रियलमी सी33 50MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। वहीं अब अगले सप्ताह इसी सीरीज़ का Realme C30s स्मार्टफोन भी इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। रियलमी सी30एस 14 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा।

Realme C30s India Launch

रियलमी सी30एस स्मार्टफोन आने वाली 14 सितंबर की दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन लॉन्च की जानकारी देने के साथ ही इसकी फोटो व कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी है। Realme C30s Low Budget Mobile Phone होगा जिसका प्राइस 6,000 रुपये के करीब होने की उम्मीद है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही रियलमी सी30एस का प्रोडक्ट पेज लाईव किया जा चुका है तथा खबर लिखे जानें तक अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर फोन की माइक्रोब्लागिंग साइट सामने नहीं आई है।

Realme C30s Specifications

रियलमी इंडिया ने खुलासा कर दिया है 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा। हालांकि इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी कौनसी होगा यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc चिपसेट दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

रियलमी सी30एस वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली 6.5 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जिसमें चौड़ा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत का बताया गया है तथा फोन डिसप्ले 16.7एम कलर सपोर्ट करेगी। Realme C30s सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसकी सेंसर कैपेसिटी अभी सामने नहीं आई है।