[Exclusive] Realme C73 और C75 का इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, मेमोरी और कलर ऑप्शन आए सामने

Join Us icon
Highlights

  • Realme C75 और C73 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।
  • फोन तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध हो सकते हैं।
  • Realme C75 और C73 में 6GB तक की रैम मिल सकती है।

Realme P3 सीरीज के बाद कंपनी देश में 9 अप्रैल को Narzo 80 सीरीज के फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच, हमने हाल ही में नई C-सीरीज के फोन के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, लेटेस्ट अपडेट में हम आपको इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से Realme C75 और C73 के मेमोरी विकल्प, रंग और भारत में लॉन्च टाइमलाइन के बारे में बता रहे हैं।

Realme C75 और C73 मेमोरी ऑप्शंस (लीक)

Realme C75 5G

  • Realme C75 5G को दो रैम/स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। जिसमें 4GB + 128GB और 6GB + 128GB शामिल हैं यह डिटेल्स पिछले लीक जैसी ही हैं।

Realme-C75-5G

  • फोन के भारतीय मॉडल का मॉडल नंबर RMX3943 है।
  • हैंडसेट पर्पल ब्लॉसम, लिली वाइट और मिडनाइट लिली जैसे तीन रंगों में आ सकता है।

Realme C73 5G

  • Realme C73 5G के भारतीय वैरियंट का मॉडल नंबर RMX3945 है।
  • हैंडसेट 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
  • यह नया C-सीरीज मॉडल क्रिस्टल पर्पल, जेड ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक रंगों में उपलब्ध हो होने की बात सामने आई है।

Realme-C73-5G

सूत्रों ने हमें जानकारी दी है कि Realme C75 और C73 5G इस महीने भारत में संभवतः Realme Narzo 80x और Narzo 80 Pro के लॉन्च के बाद लॉन्च होंगे। इसके अलावा, फिलहाल इन फोंस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Realme RMX3943 को पहले Camera-FV5 सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। इसमें 1.6MP कैमरा दिखाया गया था, लेकिन यह जानकारी गलत लगती है। लिस्टिंग में f/1.8 अपर्चर, 28.4mm लेंस, और 1,440 x 1,080 पिक्सल का पिक्चर रिजॉल्यूशन बताया गया है।यह हैंडसेट Geekbench AI पर भी नजर आया है जिससे इसकी 8GB RAM और Android 15 OS की पुष्टि होती है। फोन को पावर देने वाला चिपसेट MediaTek Dimensity 6300 SoC हो सकता है।

याद दिला दें कि Realme C75 4G पिछले साल नवंबर में वियतनाम में लॉन्च हुआ था और इसमें Helio G92 Max SoC और 6,000mAh बैटरी दी गई थी। Realme C75 5G संभवतः Realme C65 5G का सक्सेसर हो सकता है जिसे अप्रैल 2024 में ₹10,499 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके अलावा बता दें कि पर्व में यह भी रिपोर्ट किया गया था कि Realme C71 फोन पर भी काम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here