
पिछले हफ्ते ही प्रसिद्ध रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर की थी, जिसमें साल 2019 की तीसरी तिमाही के आकंड़ें शेयर किए गए थे। ‘Market Monitor’ नाम के साथ आई इस रिपोर्ट में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट का लेखा जोखा बताया गया था कि किस स्मार्टफोन ब्रांड ने बाजार में कितने शेयर पाएं हैं। इस रिपोर्ट में Realme को भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली टेक कंपनी बताया गया था। वहीं आज Realme फैन्स के लिए एक और बड़ा खबर आई है जिसके अनुसार Realme दुनिया का सातवां सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है।
Realme ने स्वयं अपनी पॉजिशन की जानकारी देते हुए यह खुलासा किया है। Realme ने बताया है कि साल 2019 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 10 मिलियन यानि 1 करोड़ स्मार्टफोंस की शिपमेंट की है। सिर्फ 3 महीने में इतनी बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन बेच कर Realme ने पिछले साल की तुलना में इस साल 808 प्रतिशत की अद्भुत बढ़ोतरी दर्ज की है। इस सेल के साथ ही Realme दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है।
पिछले साल की पॉजिशन थी 47
Realme फैन्स के लिए जहां यह खुशी की बात है वहीं आम मोबाईल यूजर को यह बात निश्चित तौर पर चौंका सकती है कि साल 2019 की तीसरी तिमाही में जहां Realme दुनिया का 7वां सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है वहीं पिछले साल इसी दौरान Realme पूरी दुनिया में 47वें पायदान पर थी। वहीं इस साल की बात करें तो दूसरी तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही में Realme ने सीधे 3 प्रतिशत से सीधे 18 प्रतिशत की वृद्धि पाई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Realme पिछले साल की तुलना में इस साल 6 गुणा अधिक तेजी से अपना विस्तार कर रही है।
तीन महीने में बिके 490 लाख स्मार्टफोन
काउंटरप्वाइंट रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से सितंबर महीने के दौरान भारत में 490 लाख स्मार्टफोंस की सेल हुई है। यह आकंड़ें को छूने की मुख्य वजह स्मार्टफोन कंपनियों द्वारा किए गए नए लॉन्च, स्मार्टफोंस पर दिए गए डिस्काउंट और दिवाली से पहले विभिन्न शॉपिंग साइट पर आयोजित हुई सेल को माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 49 मिलियन यूनिट की इस ब्रिकी में अकेले Xiaomi ने 26 प्रतिशत मार्केट शेयर को अपने नाम किया है। साल 2018 की तीसरी तिमाही की तुलना में साल 2019 की तीसरी तिमाही में Xiaomi ने 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
अन्य ब्रांड्स की स्थिति
Samsung देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी है। Samsung ने बाजार में 20 प्रतिशत शेयर अपने नाम किए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल Samsung को 4 प्रतिशत का घाटा उठाना पड़ा है। Samsung फैन्स के लिए खुशी की बात भी है क्योंकि साल के दूसरी तिमाही की तुलना में Samsung ने तीसरी तिमाही में 3 प्रतिशत की ग्रोथ पाई है। Samsung की गैलेक्सी एम सीरीज़ और गैलेक्सी ए सीरीज़ के फोन को काफी पसंद किया गया है।
Apple देश के टॉप 10 ब्रांड्स में बना रहा है। iPhone XR की घटी कीमत और iPhone 11 के लॉन्च ने Apple की सेल को बूस्ट दिया है। Oppo F11 series और Oppo A5s स्मार्टफोन की सफलता ने Oppo की सालाना ग्रोथ को 12 प्रतिशत तक बढ़ाया है। वहीं Vivo U10, Vivo Z1x और Vivo Z1 Pro के लॉन्च की बदौलत Vivo ने इस तिमाही में इंडिया में अपनी अब तक की सबसे बड़ी सेल की है। OnePlus साल 2019 की तिमाही में इंडिया का नंबर वर प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड घोषित हुआ है।




















