7,000mAh बैटरी,120W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगी Realme GT 7 सीरीज, कंफर्म हुई डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/realme-gt-7-series-battery-fast-charging-confirmed.jpg
Highlights

Realme GT 7 और GT 7T को भारत में 27 मई को लॉन्च किया जाएगा। Amazon पर लाइव हुई लैंडिंग पेज ने इन फोंस के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का खुलासा कर दिया है। वहीं, अब कंपनी ने बैटरी क्षमता, उससे जुड़ी टेक्नोलॉजी और फास्ट चार्जिंग स्पीड की जानकारी भी शेयर की है। आइए, आगे मोबाइल्स की डिटेल्स जानते हैं।

Realme GT 7 सीरीज बैटरी कंफर्म

Realme GT 7 के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि Realme GT 7 का भारतीय वैरियंट चीन में दिसंबर में लॉन्च हुए Realme Neo 7 का रीब्रांड हो सकता है, जिसका शुरुआती दाम CNY 2,199 (लगभग ₹25,800) था, लेकिन इसमें अपग्रेडेड फास्ट चार्जिंग स्पीड देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्व मॉडल Realme GT 6 को भारत में ₹40,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।