100W Charging वाला Realme GT Neo 5 Lite हो सकता है लॉन्च, जानें लीक स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/Realme-GT-Neo5-price.jpg
Highlights

240W fast charging तकनीक से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 इसी महीने लॉन्च हुआ है जो सिर्फ 8 मिनट में ही फोन फुल चार्ज कर सकता है। वहीं अब खबर आ रही है कि फोन का लाइट वर्ज़न भी लाने की तैयारी कर रही है जो Realme GT Neo 5 Lite नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। इस खबर में आप रियलमी जीटी नियो 5 लाइट की लॉन्च डिटेल, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पढ़ सकते हैं।

Realme GT Neo 5 Lite से जुड़ी लीक डिजीटल चैट स्टेशन वेबसाइट ने शेयर किया है। यह मोबाइल फोन मार्केट में Realme GT Neo 5 SE नाम के साथ भी उतारा जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जीटी नियो 3 का यह डाउनग्रेडेड वर्ज़न अप्रैल महीने में मार्केट में एंट्री लेगा और सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। ग्लोबल मार्केट में इस रियलमी मोबाइल को जीटी नियो 3 लाइट या फिर नियो 3 एसआई नाम के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: Realme Mobile में आएगी iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले! माधव सेठ ने पहले किया ट्वीट फिर किया डिलीट

Realme GT Neo 5 Lite/SE specifications

जीटी जियो 3 लाइट को लेकर कहा गया है कि यह रियलमी मोबाइल 1.5के रेज्ल्यूशन वाली पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक में अभी स्क्रीन साईज़ सामने नहीं आया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया जा सकता है।

Realme GT Neo 5 Lite/SE भी अपने वनिला मॉडल की ही तरह फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रहेगा। लीक की मानें तो यह मोबाइल फोन को 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। इसी तरह फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो ओआईएस फीचर से लैस होगा।

Realme GT3

रियलमी चीन में 240वॉट फास्ट चार्जिंग वाला जीटी नियो5 स्मार्टफोन पेश कर चुकी है और अब यह तकनीक ग्लोबल मार्केट में भी आ रही है। कंपनी बता चुकी है कि वह आने वाली 28 फरवरी को MWC 2023 (Mobile World Congress) के मंच से नया Realme GT3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह मोबाइल फोन भी 240W Fast Charging टेक्नोलॉजी से लैस होगा। बता दें कि MWC 2023 का आयोजन स्पेन में होगा तथा Realme GT 3 लॉन्च ईवेंट 28 फरवरी को भारतीय समयानुसार रात के 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।