Realme Mobile में आएगी iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले! माधव सेठ ने पहले किया ट्वीट फिर किया डिलीट

Join Us icon
Highlights

  • Realme C-series स्मार्टफोंस में iPhone Dynamic Island डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • कंपनी की ओर से इसे Realme Mini Capsule का नाम दिया जा सकता है।
  • रियलमी वीपी माधव सेठ ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल ट्वीट में ही दी थी।
  • रोचक बात यह है कि माधव सेठ ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

iPhone 14 series में Apple ने अपने मोबाइल्स के स्क्रीन स्टाईल को बदलते हुए Dynamic Island डिस्प्ले पेश की है। नॉच और पंच-होल का मिलाजुला यह रूप लोगों को पसंद भी बहुत आया है। अब ऐसा ही डिस्प्ले डिजाईन Realme C-series के स्मार्टफोंस में भी देखने को मिल सकता है। कंपनी के वीपी माधव सेठ ने ट्वीट के जरिये इस बात की घोषणा की है जिसे ‘Realme Mini Capsule’ कहा गया है।

realme mini capsule could come in c series smartphone

Realme Vice President Madhav Sheth ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये कल घोषणा की थी, कि कंपनी की ‘सी’ सीरीज़ स्मार्टफोंस में Realme Mini Capsule डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्क्रीन स्टाईल काफी हद तक iPhone 14 Pro और Pro Max जैसा था। रियलमी फैंस यह देखकर काफी ज्यादा उत्सुक हो गए थे, लेकिन कुछ ही घंटो बाद माधव सेठ ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

realme mini capsule could come in c series smartphone

Realme C-series स्मार्टफोंस में यह मिनी कैप्सूल दिए जाने को लेकर ब्रांड के फॉलोवर्स जितना खुश हुए थे, माधव सेठ द्वारा ट्वीट डिलीट किए जाने की उतना ही नाराज हो गए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि आगामी Realme C55 में यह नया डिस्प्ले स्टाईल देखने को मिलेगा, लेकिन अब इसपर संदेह खड़ा होने लगा है। महंगे आईफोन जैसी डिस्प्ले सस्ते रियलमी फोंस में आएगी या नहीं इसकी पुष्टि के लिए इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। यह भी पढ़ें – Exclusive: Samsung Galaxy A34 और Galaxy A54 की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन​ की फुल डिटेल

Realme C55

रियलमी सी55 की बात करें तो इसे लेकर कई लीक्स अभी तक सामने आ चुके हैं। हाल ही में इसे लेकर बताया गया कि यह स्मार्टफोन तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज शामिल हो सकती है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार रियलमी सी55 इंडियन मार्केट में Rainforest (Green), Rainy Night (black) और Sunshower (orange) कलर में बिकेगा।

Realme C55 and Realme C33 2023 india launch soon ram storage color variants leaked

यह स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS सहित कई जगहों पर लिस्ट हो चुका है। चर्चा है कि यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च होगा जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किा जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here