realme का सबसे सस्ता 5g phone, जानें कीमत और कहां से खरीदें

Join Us icon

रियलमी (realme) भारतीय बाजार में लोकप्रिय ब्रांड है। अगर आप रियलमी का सबसे सस्ता 5जी फोन (realme ka sabse sasta 5g phone) खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय realme C67 5G सबसे किफायती फोन है। इस फोन में आपको HD+ डिस्प्ले के साथ आपको 4GB/6GB रैम, 5000mAh बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर मिलते हैं। आइए जानते हैं रियलमी के इस सस्ते 5जी के फीचर्स…

Realme C67 5G की कीमत

Realme C67 5G फोन की कीमत इस समय अमेजन पर 11,229 रुपये (Sunny Oasis, 4GB+128GB) है। आइए जानते हैं अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत क्या है?
Realme C67 5G

फ्लेटफॉर्मकीमत
अमेजन11,229 रुपये (4GB+128GB)
12,590 रुपये (6GB+128GB)
फ्लिपकार्ट11,999 रुपये (4GB+128GB)
14,499 रुपये (6GB+128GB)

Realme C67 5G कहां से खरीदें

Realme C67 5G फोन को आप रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म flipkart, amazon से भी खरीद सकते हैं। अमेजन पर रियलमी सी67 5जी को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको इंस्टैंट 7.5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलता है। यहां से 610 रुपये की मासिक ईएमआई पर भी इस फोन को खरीद सकते हैं। वहीं बात फ्लिपकार्ट की करें, तो यहां पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है। इसके अलावा, कई और ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

Realme C67 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Realme C67 5G फोन में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले, Mini Capsule 2.0, 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 91.40 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर: इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए माली G57 MC2 जीपीयू मिलता है।
रैम-स्टोरेज: यह फोन 4जीबी और 6जीबी रैम वैरियंट में उपलब्ध है। इसके साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इसमें आपको 6GB तक डायनामिक रैम सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा: Realme C67 में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ओएस: इस फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी इस पर दो साल के एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड भी देगी।
बैटरी: Realme C67 5G में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
कनेक्टिविटी: फोन डुअल सिम 5जी, 4जी एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।
कलरः फोन को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है- सनी ओएसिस और डार्क पर्पल।

Realme C67 5G क्यों खरीदें

  • Realme C67 5G स्मार्टफोन FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इससे आपको बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
  • बेसिक टास्क के दौरान फोन का परफॉर्मेंस बढ़िया रहता है।
  • Realme C67 5G में बेहतर बैटरी बैकअप के साथ आता है।

Realme C67 5G क्यों ना खरीदें

  • Realme C67 5G फोन कई सारे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ आता है।
  • लो-लाइट में कैमरे का परफॉर्मेंस औसत रहता है।

सवाल-जवाब

Realme C67 5G में कितने 5जी बैंड का सपोर्ट है?

Realme C67 5G हैंडसेट के 5जी बैंड सपोर्ट की बात करें, तो यह n1/n3/n5/n8/n28A/n40/n41 (2535-2655MHz)/n77/n78 SA बैंड सपोर्ट और n1/n3/n41 (2535-2655MHz)/n78 NSA बैंड को सपोर्ट करता है।

Realme C67 5G में कौन-सा प्रोसेसर है?

रियलमी सी67 5जी फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया है।

रियलमी c67 5g है या नहीं?

हां, यह रियलमी का सबसे सस्ता 5जी सपोर्ट वाला फोन है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here