Exclusive: realme Narzo 90 के साथ Narzo 90x भी हो रहा है इंडिया में लॉन्च, देखें रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल

Join Us icon

रियमली ने अप्रैल महीने में लो बजट 5जी फोन realme Narzo 80x इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इसका सक्सेसर लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है कि कंपनी अपकमिंग ‘नारज़ो 90 सीरीज’ में realme Narzo 90 और Narzo 90x 5G फोन लॉन्च करेगी।

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से लॉन्च होने वाले रियलमी स्मार्टफोंस के नाम के साथ ही इनकी रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल्स की भी एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो गई है। रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन कितने मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा और किन कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा, यह जानकारी आप (यहां ​क्लिक कर) पढ़ सकते हैं। वहीं रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी की बात करें तो यह स्मार्टफोन RMX5264 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार realme Narzo 90x इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB Storage दी जा सकती है। वहीं इस 5जी फोन के 8GB RAM वेरिएंट को 128GB और 256GB Storage पर पेश किया जाएगा। सोर्स के मुताबिक मोबाइल यूजर यह सस्ता 5जी फोन दो कलर्स में खरीद सकेंगे जिनमें Nitro Blue (नाइट्रो ब्लू) और Flash Blue (फ्लैश ब्लू) कलर शामिल रहेंगे।

गौरतलब है कि रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन इंडिया में 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये में लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग नारज़ो 90एक्स को 15 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। हालांकि इन दिनों मेमोरी चिप्स के रेट बढ़ने के चलते लो बजट मोबाइल फोंस का प्राइस भी बढ़ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि Narzo 90x का स्टार्टिंग प्राइस 15,499 रुपये के करीब देखने को मिले।

realme-narzo-90-series-5g-teased-india-launch-camera-display-battery

रियलमी नारज़ो 80एक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 6,000mAh बैटरी दी गई है। हाल ही में कंपनी ने realme P4x को 7000mAh बैटरी के साथ 15,999 रुपये में लॉन्च किया है। ऐसे में उम्मीद है कि realme Narzo 90x को भी 7,000एमएएच बैटरी पर जाएगा।

रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। लॉन्च होने वाले रियलमी फोन Narzo 90x में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। रियलमी नारज़ो 90एक्स को IP69 Pro रेटिंग के साथ लाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here