
Realme भारत में 12 अप्रैल को Narzo N55 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी अपकमिंग फोन को टीज करते हुए कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शेयर किए हैं। Realme Narzo N55 स्मार्टफोन लॉन्च से ठीक पहले ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन में फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटीज के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही अमेजन में फोन के चार्जिंग को लेकर कुछ डिटेल्स भी दिए गए हैं।
Realme Narzo N55 की चार्जिंग डिटेल्स
- 29 मिनट में होगा 0 से 50 प्रतिशत चार्ज
- मिल सकती है 5000mAh बैटरी
- फायर सेफ्टी फीचर्स से होगा लैस।
अमेजन की लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme Narzo N55 स्मार्टफोन 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें USB Type-C पोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन मात्र 29 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत चार्ज होगा। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि फोन फायर प्रूफ कंस्ट्रॉक्शन फीचर के साथ आता है। यह फीचर यूजर्स को सेफ चार्जिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। रियलमी के अपकमिंग फोन में 5 कोर प्रोटेक्शन सिस्टम ऑफर किया जाएगा।
रियमली ने फिलहाल इस फोन की बैटरी कैपेसिटी को लेकर कुछ भी शेयर नहीं किया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का कहना है कि यह फोन अपने प्राइस सेग्मेंट में सबसे फास्ट चार्जिंग ऑफर करेगा। ऐसे में अटकलें है कि Realme Narzo N55 फोन को भारत में 12,000 रुपये से 14,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।
Realme Narzo N55: अब तक क्या पता है
- दो वेरिएंट में होगा लॉन्च
- 3.5mm ऑडियो जैक
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। Realme Narzo N55 स्मार्टफोन दो वेरिएंट 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन प्राइम ब्लैक और प्राइम ब्लू कलर ऑप्शन में रिलीज हो सकता है। इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट मिल सकता है। Realme के अपकमिंग फोन में डुअल टोन रियर फिनिश और डुअल कैमरा मॉड्यूल ऑफर किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo N55 आ रहा है इंडिया, 12 अप्रैल को लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन
इस फोन से होगा मुकाबला
रियलमी का यह फोन बजट सेगमेंट में रिलीज किया जाएगा। जैसा कि कंपनी दावा कर रही है कि यह फोन अपने सेग्मेंट में फास्ट चार्जिंग ऑफर करेगा तो संभव है कि इस फोन की टक्कर Vivo T1 44W स्मार्टफोन से होगी। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।










