एक्सक्लूसिव: Realme Narzo N55 लॉन्च डेट का हुआ खुलासा

Join Us icon
Highlights

  • Realme Narzo N55 इंडिया में 12 अप्रैल को पेश किया जाएगा।
  • हैंडसेट 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज दी गई है।
  • कंपनी ने फिलाहल फोन की ऑफिशियल लुक जारी नहीं की है।

Realme India ने अपनी Narzo-N सीरीज फोन को टीज करना शुरु कर दिया है। वहीं, हाल ही में 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि फोन इंडिया में अगले माह पेश किया जाएगा। वहीं, अब हमें इस फोन की लॉन्च डेट के बारे में एक्सक्लूसिव खबर मिली है। इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार नारजो एन55 सीरीज को 12 अप्रैल को पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस बारे में बता सकती है।

कलर और रेम व स्टोरेज वेरिएंट

हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार Realme Narzo N55 को प्राइम ब्लैक और प्राइम ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं, इस हैंडसेट को कई मेमोरी वेरिएंट में पेश किया जाएगा। डिवाइस के बेस वेरिएंट में 4जीबी रपैम औऱ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। वहीं, Narzo N55 को 4जीबी + 128जीबी, 6जीबी और 64जीबी/128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं डिवाइस में 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज होगी।

हालांकि, अभी फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि नारजो एन55 एक मिड-रेंदज ऑफरिंग फोन होगा। हालांकि, उम्मीद की जा सकती है कि फोन एक गेमिंग डिवाइस होगा जो कि नारजो सीरीज की की लैगेसी क आगे बढ़ाएगा। हैंडसेट अमेजन व रियलमी वेबसाइट पर सेल किया जाएगा।

इसके अलावा अभी ऑफिशियल तौर पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हम निश्चित रूप से अगले कुछ दिनों में Realme Narzo N55 लॉन्च के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here