
Realme ने आखिर कार अपने नेक्स जनरेशन नारजो फोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंंपनी ने नए फोन को Realme Narzo N55 के नाम से पेश किया है। यह हैंडसेट एक 4G डिवाइस है लेकिन, इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। खासियत की बात करें तो स्मार्टफोन में एप्पल के डायनामिक आइलैंड-लाइक मिनी कैप्सूल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अंदर नोेटफिकरेशन्स, बैटरी स्टेटस और कई डिटेल देखने को मिलेंगे। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत, सेल और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आगे देते हैं।
Realme Narzo N55 की कीमत और सेल डिटेल
- 4GB RAM + 64GB Storage = 9,999 रुपये
- 6GB RAM + 128GB Storage = 11,999 रुपये
रियलमी नारजो एन55 को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। वहीं, इस डिवाइस को Prime Blue and Prime Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। हैंडसेट की पहली सेल 18 अप्रैल को ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। वहीं, ग्राहक एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए बेस मॉडल पर 500 रुपये और टॉप-एंड वर्जन पर 1,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा Realme कल यानी 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Amazon और Realme वेबसाइटों पर 1,000 रुपये तक की छूट के साथ Narzo N55 की स्पेशल फ्लैश बिक्री का आयोजन करने वाला है।
Realme Narzo N55 की स्पेसिफिकेशन्स
1. डिसप्ले
फोन को पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया है। वहीं, हैंडसेट में मिनी-कप्सूल भी मिलता, जो कि Apple के डायनामिक आइसलैंड से इंस्पायर्ड है। इसके कैमरा कटआउट में यूजर्स को नोटिफिकेशन से लेकर बैटरी स्टेटस तक की जानकारी मिलेगी। हालांकि, इससे पहले कंपनी रियलमी सी55 फोन में यह फीचर दे चुकी है।
इसके अलावा डिवाइस में 6.72 इंच का एफएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले मिलती है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, फ्लैट एज, 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट, 680निट्स ब्राइटनेस और 1080X2400 पिक्सेल रिजोल्यूशन से लैस है।
2. प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज
फोन मीडियाटेक हीलियो G88 SoC, 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा इसमें 12GB तक डायनेमिक रैम के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी विकल्पों में चार्जिंग और डेटा सिंक के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
3. कैमरा
Realme Narzo N55 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा है, जिसमें 64MP का प्राथमिक कैमरा f / 1.79 अपर्चर और एक LED फ्लैश और f / 2.4 अपर्चर के साथ 2MP का B & W लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8MP का शूटर है।
4. बैटरी और ओएस
पावर बैकअप के लिए फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, कंपनी का दावा है कि डिवाइस की बैटरी 0-50 प्रतिशत सिर्फ 29 मिनट में हो जाएगी। इसके अलावा फोन बॉक्स से बाहर Android 13-आधारित Realme UI 4.0 कस्टम स्किन पर कार्य करता है।
Redmi Note 12C से होगी टक्कर
Realme Narzo N55 एक 4G फोन है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 12C 4G से इसे चुनौती मिल सकती है। अगर बात करें नोट 12सी की तो इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा माॅडल 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 8,999 रुपये और 10,999 रुपये है। इसके अलावा फोन में 6.71-इंच एचडी+ डिसप्ले, मीडियाटेक हीलियो जी85, 50एमपी डुअल कैमरा और 10W के साथ 5,000mAh बैटरी मिलती है।










