
रियलमी ने पिछले महीने ही अपनी ‘पी3’ सीरीज को पेश करते हुए दो 5जी स्मार्टफोन realme P3x और realme P3 Pro इंडिया में लॉन्च किए थे। इन दोनों realme 5G Phone के बाद अब कंपनी इसी सीरीज एक नया मोबाइल जोड़ने जा रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि अब realme P3 Ultra इंडिया में लॉन्च होगा।
realme P3 Ultra इंडिया लॉन्च
रियलमी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है कि वह इसी महीने भारत में अपनी पी3 सीरीज का नया स्मार्टफोन realme P3 Ultra पेश करेगी। फिलहाल कंपनी की ओर फोन लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि पी3 अल्ट्रा 5जी फोन होली के आस पास मार्केट में एंट्री ले लेगा। इस 5जी फोन को कंपनी ने “Ultra Design, Ultra Performance, Ultra Camera“ फोन कहा है।

realme P3 Ultra स्पेसिफिकेशन्स लीक
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी फोन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 12GB RAM + 256GB Storage दी जा सकती है। वहीं चर्चा है कि पावर बैकअप के लिए यह रियलमी मोबाइल तगड़ी 6,000mAh Battery सपोर्ट करेगा। फोटोेग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS रियर कैमरा दिया जा सकता है और यह रियलमी फोन 120Hz AMOLED स्क्रीन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
realme P3 Pro 5G प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹23,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹24,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999
रियलमी पी3 प्रो को Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर में खरीदा जा सकता है।
realme P3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.83″ 1.5K Quad Curved Display
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 80W Ultra Charging
- 6,000mAh Battery
- 50MP Back Camera
- 16MP Front Camera
डिस्प्ले : रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन में 6.83-इंच की 1.5k डिस्प्ले दी गई है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1500nits आउटपुट प्रदान करता है। फोन को wet touch टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए realme P3 Pro 5G फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme P3 Pro 5G फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 39 मिनट का समय लगा है।
परफॉर्मेंस : रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन Android 15 पर लाया गया है। इस फोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 5जी फोन 8,34,739 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है।
मेमोरी : यह रियलमी 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम व 12जीबी रैम मॉडल्स में उपलब्ध। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत प्रदान करती है। यह रियलमी 5जी फोन LPDDR4X RAM + UFS 3.1 storage तकनीक पर काम करता है जिसे 128जीबी व 256जीबी मेमोरी पर खरीदा जा सकता है।
कैमरा : realme P3 Pro फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जोे Sony IMX896 सेंसर है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह Sony IMX480 सेंसर है।











