
रियलमी (Realme) के पास 12,000 रुपये से कम की रेंज में कई स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। इनमें कुछ फोन 5G कनेक्टिविटी, तेज चार्जिंग और अच्छे कैमरा के साथ आते हैं, तो कुछ फोन सिंपल डिजाइन और बेसिक फीचर्स पर फोकस करते हैं। हमने इस रेंज में आने वाले रियलमी फोन की लिस्ट तैयार की है, जिसमें Realme C71, C61, Narzo N65, N61 और C63 जैसे फोन शामिल हैं। आइए जानते हैं 12 हजार रुपये की कीमत में आने वाले इन फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंसः
रियलमी का सस्ता फोन प्राइस लिस्ट (2025)
| रियलमी फोन | प्राइस |
| realme C71 | 8,699 रुपये (6GB+128GB) |
| realme C61 | 8,199 रुपये (6GB+128GB) |
| realme Narzo N65 5G | 10,552 रुपये (4GB+128GB) |
| realme Narzo N61 | 8,840 रुपये (6GB+128GB) |
| realme C63 | 10,999 रुपये (6GB+128GB) |
* अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमत भिन्न हो सकती है।
realme C71
realme C71 10,000 रुपये की रेंज में एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो अच्छे डिजाइन और बेसिक फीचर्स के साथ आता है। यह फोन 13MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ मल्टीमीडिया और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। हालांकि 5G सपोर्ट की कमी और औसत कैमरा परफॉर्मेंस कुछ यूजर्स के लिए कमी हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच IPS LCD, 720×1600 पिक्सल (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वॉटरड्रॉप नॉच है। यह डिस्प्ले वीडियो और गेमिंग के लिए बड़ा और स्मूथ है, लेकिन HD+ रिजॉल्यूशन हाई-क्वालिटी कंटेंट में कम शार्प हो सकता है।
- सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित realme UI है, जो स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली है। कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स यूजर अनुभव को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं।
- प्रोसेसर: Unisoc T7250, ऑक्टा-कोर (1.8 GHz डुअल कोर + 1.6 GHz हेक्सा कोर)के साथ आता है। यह रोजमर्रा के टास्क जैसे ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और हल्की गेमिंग के लिए ठीक है, लेकिन भारी ऐप्स में धीमा हो सकता है।
- रैम/स्टोरेज: फोन में 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल) है। बेसिक मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की जरूरतों के लिए पर्याप्त है।
- रियर कैमरा: फोन में 13MP वाइड + सेकेंडरी, Full HD @30fps है। अच्छी रोशनी में ठीक तस्वीरें मिलती हैं, लेकिन कम रोशनी में परफॉर्मेंस औसत है।
- फ्रंट कैमरा: 5MP, HD @30fps। यह बेसिक सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक है।
- बैटरी: 6300mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C है। बैटरी लंबे समय तक चलती है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट एक बोनस है।
- अन्य: 5G सपोर्ट नहीं, डुअल सिम (हाइब्रिड), डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट।
क्यों खरीदें
- बड़ी 6300mAh बैटरी
- 15W फास्ट चार्जिंग
- 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा
- लेटेस्ट Android 15
क्यों न खरीदें
- 5G सपोर्ट की कमी
- औसत कैमरा परफॉर्मेंस
realme C61
realme C61 बजट स्मार्टफोन है, जो 32MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन उन लोगों के लिए है जो बजट में अच्छा कैमरा और डिस्प्ले चाहते हैं। हालांकि 5G सपोर्ट न होना और औसत प्रोसेसर कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: फोन में 6.78 इंच IPS LCD, 720×1600 पिक्सल (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वॉटरड्रॉप नॉच है। बड़ा डिस्प्ले वीडियो और गेमिंग के लिए अच्छा, लेकिन HD+ रिजॉल्यूशन में शार्पनेस कम हो सकती है।
- सॉफ्टवेयर: Android 14 आधारित realme UI, स्मूथ और कस्टमाइजेबल है। कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हो सकते हैं।
प्रोसेसर: Unisoc T612, ऑक्टा-कोर (1.8 GHz डुअल कोर + 1.8 GHz हेक्सा कोर)प्रोसेसर है। यह रोजमर्रा के टास्क और हल्की गेमिंग के लिए ठीक, लेकिन भारी गेम्स के लिए नहीं है। - रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल) है। इसमें बेसिक मल्टीटास्किंग और स्टोरेज के लिए पर्याप्त स्पेस है।
- रियर कैमरा: फोन में 32MP वाइड + सेकेंडरी, Full HD @30fps है। अच्छी रोशनी में डिटेल्ड तस्वीरें मिलती हैं, लेकिन कम रोशनी में परफॉर्मेंस औसत है।
- फ्रंट कैमरा: 5MP, स्क्रीन फ्लैश, HD @30fps। बेसिक सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक है।
- बैटरी: 5000mAh, USB Type-C है, जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, लेकिन फास्ट चार्जिंग की कमी है।
- अन्य: 5G सपोर्ट नहीं, डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट।
क्यों खरीदें
- 32MP का अच्छा कैमरा
- स्मूथ 90Hz डिस्प्ले
- 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा
- मजबूत डिजाइन
क्यों न खरीदें
- 5G सपोर्ट की कमी
- फास्ट चार्जिंग नहीं
realme Narzo N65 5G
realme Narzo N65 5G किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन उन लोगों के लिए है जो 5G कनेक्टिविटी और अच्छे परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: फोन में 6.67 इंच IPS LCD, 720×1604 पिक्सल (HD+), 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल डिस्प्ले है। स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन, लेकिन HD+ रिजॉल्यूशन में शार्पनेस कम है।
- सॉफ्टवेयर: Android 14 आधारित realme UI पर चलता है, जो स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली है।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर) प्रोसेसर है। अच्छा परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और मिड-लेवल गेमिंग के लिए उपयुक्त है।
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)। मल्टीटास्किंग और स्टोरेज के लिए अच्छे विकल्प है।
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + सेकेंडरी, Full HD @30fps। अच्छी रोशनी में शार्प और डिटेल्ड तस्वीरें मिलती हैं।
- फ्रंट कैमरा: 8MP, Full HD @30fps। बेहतर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक है।
- बैटरी: 5000mAh, 15W क्विक चार्जिंग, USB Type-C। पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।
- अन्य: 5G सपोर्ट, डुअल सिम (हाइब्रिड), डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट।
क्यों खरीदें
- 5G कनेक्टिविटी
- 50MP का शानदार कैमरा
- स्मूथ 120Hz डिस्प्ले
- 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा
क्यों न खरीदें
- HD+ रिजॉल्यूशन
- औसत फास्ट चार्जिंग स्पीड
realme Narzo N61
realme Narzo N61 भी बजट स्मार्टफोन है, जो 32MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन उन लोगों के लिए है, जो कम कीमत में अच्छा कैमरा और डिस्प्ले चाहते हैं। हालांकि इसमें आपको 5G सपोर्ट नहीं मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच IPS LCD, 720×1600 पिक्सल (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। वीडियो और गेमिंग के लिए अच्छा है, लेकिन HD+ रिजॉल्यूशन है।
- सॉफ्टवेयर: Android 14 आधारित realme UI के साथ आता है।
- प्रोसेसर: Unisoc T612, ऑक्टा-कोर (1.8 GHz डुअल कोर + 1.8 GHz हेक्सा कोर) प्रोसेसर है। यह रोजमर्रा के टास्क और हल्की गेमिंग के लिए ठीक है, मगर हैवी गेम के लिए नहीं है।
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)। इसमें आपको बेसिक मल्टीटास्किंग और स्टोरेज के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।
- रियर कैमरा: 32MP वाइड + सेकेंडरी, Full HD @30fps। अच्छी रोशनी में डिटेल्ड तस्वीरें मिलती है।
- फ्रंट कैमरा: 5MP। बेसिक सेल्फी और वीडियो कॉलिंग ठीक है।
- बैटरी: 5000mAh, USB Type-C। पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलती है, मगर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।
- अन्य: 5G सपोर्ट नहीं, डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट।
क्यों खरीदें
- 32MP का अच्छा कैमरा
- स्मूथ 90Hz डिस्प्ले
- 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा
क्यों न खरीदें
- 5G सपोर्ट की कमी
- औसत प्रोसेसर
realme C63
realme C63 बजट स्मार्टफोन है, जो 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यह फोन उन लोगों के लिए है जो अच्छे कैमरा और तेज चार्जिंग चाहते हैं। हालांकि 5G सपोर्ट न होना एक कमी हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच IPS LCD, 720×1600 पिक्सल (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। वीडियो और गेमिंग के लिए अच्छा है, मगर इसमें आपको FHD+ रिजॉल्यूशन नहीं मिलती है।
- सॉफ्टवेयर: Android 14 आधारित realme UI पर रन करता है।
- प्रोसेसर: Unisoc T612, ऑक्टा-कोर (1.8 GHz डुअल कोर + 1.8 GHz हेक्सा कोर) प्रोसेसर है। यह रोजमर्रा के टास्क और हल्की गेमिंग के लिए ठीक है।
- रैम/स्टोरेज: 4GB रैम, 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल) की सुविधा मिलती है।
- रियर कैमरा: इसमें 50MP वाइड + सेकेंडरी कैमरा है, Full HD @30fps। अच्छी रोशनी में शार्प और डिटेल्ड तस्वीरें आती हैं।
- फ्रंट कैमरा: 8MP, स्क्रीन फ्लैश, HD @30fps। बेहतर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक है।
- बैटरी: 5000mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C। तेज चार्जिंग और पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।
- अन्य: 5G सपोर्ट नहीं, डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट।
क्यों खरीदें
- 50MP का शानदार कैमरा
- 45W फास्ट चार्जिंग
- 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा
- स्मूथ 90Hz डिस्प्ले
क्यों न खरीदें
- 5G सपोर्ट की कमी
- औसत प्रोसेसर


























