Realme ने भारत में Realme UI 7 Open Beta अपडेट का पहला फेज शुरू किया, जानें किन डिवाइस को मिलेंगे ये अपडेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/Realme-reveals-Realme-UI-7-Open-Beta-Phase1.jpg

Realme ने भारत में अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Realme UI 7 Open Beta अपडेट के पहले फेज (Phase 1) को घोषणा की है। यह अपडेट Android 16 पर बेस्ड है और इसे कुछ चुनिंदा Realme स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया जाएगा। यह अपडेट पहले फेज में Realme GT 7 Pro को अपडेट मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि इस अपडेट को नवंबर और दिसंबर 2025 के बीच उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि स्टेबल वर्जन के रोलआउट की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस फेज में केवल कुछ डिवाइस शामिल हैं और बाद में इसमें और स्मार्टफोन्स भी जोड़े जाएंगे।

अगर आप Open Beta अपडेट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अपने फोन में Settings > Software Update > ऊपर तीन-डॉट मेनू > Trial Version या Beta Program पर जाएं और अपना आवेदन सबमिट करें। ध्यान रहे कि यह बीटा वर्जन है, इसलिए इसे अपने मुख्य फोन पर इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है। बीटा अपडेट कभी-कभी अनस्टेबल यानी अस्थिर हो सकता है और फोन की परफॉर्मेंस या कुछ ऐप्स के साथ कम्पैटिबिलिटी में समस्या आ सकती है।

Phase 1 के लिए लिस्टेड स्मार्टफोन्स

भारत में Phase 1 के लिए जिन स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलेगा, उनमें ये रियलमी फोन्स शामिल हैंः

Realme UI 7 में यूजर इंटरफेस को और अधिक स्मूद और आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया गया है। इसमें नए विजेट्स, कस्टमाइजेशन ऑप्शंस और बेहतर नोटिफिकेशन सिस्टम शामिल हैं। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी खास सुधार किए गए हैं। फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन अब पहले से बेहतर है, जिससे लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल बिना लैग या ओवरहीटिंग के किया जा सकता है।

यह अपडेट उन यूजर्स के लिए खास है, जो अपने फोन में लेटेस्ट Android 16 फीचर्स और Realme UI 7 के सुधार देखना चाहते हैं। Open Beta के जरिए यूजर्स नए फीचर्स का एक्सपीरियंस पहले ले सकते हैं और Realme को फीडबैक देकर सिस्टम को और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

चूंकि यह बीटा वर्जन है, इसे अपने मुख्य फोन पर इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है। बीटा अपडेट में कभी-कभी बग या ऐप्स के साथ कम्पैटिबिलिटी की समस्या आ सकती है। अगर आप अपने फोन को स्थिर और सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो स्टेबल वर्जन के रोलआउट तक इंतजार करना बेहतर होगा।