16GB RAM तक की ताकत वाले दो नए 5G फोन realme V70 और V70s हुए चीन में लॉन्च, देखें प्राइस

रियलमी ने अपनी होम मार्केट चीन में दो नए 5जी मोबाइल पेश किए हैं। कंपनी की ओर से realme V70 और V70s चीन में लॉन्च किए गए हैं जो लो बजट सेगमेंट में आए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन dynamic RAM expansion तकनीक से लैस हैं जो फिजिकल और वचुर्अल रैम को जोड़कर इनहें 16GB RAM की ताकत प्रदान करती है। रियलमी वी70 और वी70एस की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जाकनारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Realme V70 और V70s स्पेसिफिकेशन्स
- 6.72″ HD+ 120Hz Screen
- 16GB RAM (8GB + 8GB)
- MediaTek Dimensity 6300 (वी70)
- MediaTek Dimensity 6100+ (वी70एस)
- 50MP Dual Back Camera
- 5,000mAh Battery
डिस्प्ले : रियलमी वी70 और वी70एस स्मार्टफोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर पेश किया गए हैं। इनकी डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ फ्लिकर फ्री डीसी डिमिंग, आई-केयर मोड और वैट हैंड टच तकनीक भी सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस : ये दोनों रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित realme UI 6.0 पर काम करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए Realme V70 में जहां 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme V70s डाइमेंसिटी 6100+ 5जी चिपसेट पर काम लाया गया है।
मेमोरी : रियलमी वी70 और वी70एस 5जी फोन डायनामिक रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस हैं। दोनों में ही 8जीबी फिजिकल रैम दी गई है जिसमें 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इन्हें 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत दी जाती है। चाइना में ये फोन 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर बेचे जाएंगे।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इन 5जी रियलमी मोबाइल फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इनके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फिलहाल फ्रंट कैमरा डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी वी70 और वी70एस में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Realme V70 और V70s 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद ये मोबाइल 10 घंटे तक का वीडिया प्लेबैक या 80 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इनमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात सामने आई है।
अन्य फीचर्स : रियलमी ने दोनों नए 5जी फोन आईपी64 सर्टिफाइड है तथा इन्हें मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है। यह इन्हें पानी व धूल से तो बचाती है ही, वहीं साथ ही जमीन पर गिरने पर भी इन्हें काफी हद तक सुरक्षित रख सकती है।
Realme V70 और V70s प्राइस
रियलमी वी70 5जी
- 6GB RAM + 128GB Storage – 1199 युआन (तकरीबन 14,200 रुपये)
- 8GB RAM + 256GB Storage – 1499 युआन (तकरीबन 17,760 रुपये)
रियलमी वी70एस 5जी
- 6GB RAM + 128GB Storage – 1499 युआन (तकरीबन 17,760 रुपये)
- 8GB RAM + 256GB Storage – 1899 युआन (तकरीबन 22,500 रुपये)
रियलमी वी70 और वी70एस दोनों स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक चाइना वेबसाइट पर लाइव हो चुके हैं जो Black और Green Mountain कलर में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि भारत में इस ब्रांड की ‘वी’ सीरीज बेची नहीं जाती है लिहाजा से मोबाइल अपने देश में नहीं लाए जाएंगे।