लॉन्च होते ही Jio Phone Next ने किया कमाल, मिला रहा ताबड़-तोड़ रिस्पॉन्स!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/11/JioPhone-Next-India-Sale.jpg

कई महीनों के इंतजार के बाद रिलायंस ने आखिरकार इस महीने की शुरुआत में भारत में जियो फोन नेक्स्ट लॉन्च कर दिया। स्मार्टफोन 6,499 रुपए की कीमत में पेश किया गया। लेकिन, कंपनी ने ग्राहकों के लिए ईएमआई ऑप्शन देते हुए सिर्फ 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट पर फोन को देने का ऐलान किया। हालांकि, इसके बाद भी इंडस्ट्री के कुछ लोगों का मानना है कि फोन की कीमत इस सेगमेंट में मौजूद दूसरे फोन्स से अधिक है। लेकिन, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Jio Phone Next उपभोक्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलायंस रिटेल ने इस हफ्ते ईटी को बताया कि उन्हें “अपने रिटेलर्स और ग्राहकों से बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है”। उन्होंने आगे बताया कि बाजार में कोई भी ऐसा स्मार्टफोन नहीं है जो 1,999 रुपए के डाउन पेमेंट में उपलब्ध हो। यही बात है जो कि ग्राहकों को इस हैंडसेट की ओर आकर्षित कर रही है।

EMI Plan

Jio Phone Next specifications

याद दिला दें कि Jio Phone Next में 5.45-inch HD+ डिसप्ले, कस्टम मेड एंडरॉयड-बेस्ड PragatiOS और quad-core 1.3Ghz Snapdragon 215 है। इसके साथ ही फोन में 2GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज है। साथ ही फोन microSD कार्ड को सपोर्ट करता है, जिससे फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, रियर पर 13MP का कैमरा और फ्रंट पर 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,500mAh की बैटरी मौजूद है।