
Redmi स्मार्टफोन बैटरी तकनीक के मामले में अन्य ब्रांड से आगे निकलने की तैयारी में लग रहा है। नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ऐसे फोन पर काम कर रही है, जिसमें करीब 12,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station के जरिए सामने आई है, जिसमें दावा किया है कि Redmi इस समय एक नेक्स्ट-जेनरेशन डिवाइस की इंटरनल टेस्टिंग कर रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, यह अपकमिंग Redmi फोन नई single-cell high-silicon बैटरी तकनीक के साथ आ सकता है। इसकी मदद से बिना फोन की मोटाई को बढ़ाए ज्यादा ऊर्जा घनत्व (energy density) हासिल किया जा सकता है, । यानी यूजर्स को बड़ी बैटरी के साथ स्लिम डिजाइन मिल सकता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Redmi की रिसर्च टीम इससे भी बड़ी बैटरी क्षमता पर काम कर रही है और इसके लिए नए कस्टम मटेरियल सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस डिवाइस के नाम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह साफ है कि कंपनी आने वाले समय में बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर रही है।
खास बात यह है कि यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें हाई-परफॉरमेंस चिपसेट भी दिया जा सकता है। इससे लगता है कि Redmi बड़ी बैटरी को सिर्फ बजट या एंट्री-लेवल फोंस तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि फ्लैगशिप फोन में देगा।
डिवाइस के नाम को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि आगामी फोन Redmi Turbo 6 Max हो सकता है। दरअसल, मौजूदा Redmi Turbo 5 Max पहले ही 9,000mAh बैटरी के साथ Redmi लाइनअप में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है, ऐसे में अगला मॉडल और बड़ा अपग्रेड ला सकता है।
पूर्व लीक के अनुसार कंपनी Redmi Note 17 series को चीन में आने वाले महीनों में लॉन्च कर सकती है, जिसमें Redmi Note 17 Pro Max के 10,000mAh बैटरी के साथ आने बात सामने आई है। इसलिए लग रहा है कि आगामी Redmi Turbo 6 Max में 12,000mAh बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। हालांकि जब तक असल जानकारी नहीं आती है कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है।
यदि यह लीक सही साबित होता है तो Redmi आने वाले समय में बैटरी सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। अगर आप बड़ी बैटरी वाले फोन लेने का सोच रहे हैं और रेडमी लवर हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










