
Xiaomi की सब ब्रांड Redmi की अपकमिंग A-सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बता दें कि कुछ दिन पहले Redmi A7 Pro को UAE की TDRA और थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं, अब Redmi A7 NBTC डेटाबेस में लिस्ट हो गया है, जिससे इसके मॉडल नंबर और कनेक्टिविटी से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। उम्मीद है दोनों डिवाइस को ब्रांड जल्द लॉन्च कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
NBTC लिस्टिंग के अनुसार Redmi A7 का मॉडल नंबर 26020RNB4A है। इससे पहले यह डिवाइस EEC अथॉरिटी से भी अप्रूवल हासिल कर चुका है। वहीं, Redmi A7 Pro के मॉडल नंबर 25128RN17A, 25128RN17Y और 25128RN17G बताए गए थे। लिस्टिंग में सामने आया है कि Redmi A7 में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट नहीं मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Pro वैरियंट भी 5G सपोर्ट के बिना ही लॉन्च हो सकता है, यानी दोनों ही मॉडल 4G सेगमेंट में एंट्री ले सकते हैं।
फिलहाल Redmi A7 और Redmi A7 Pro को लेकर इतनी हे डिटेल्स मिली हैं, लेकिन आने वाले हफ्तों में और जानकारी सामने आ सकती है।
इसी बीच, Xiaomi की सिस्टर ब्रांड Poco भी Poco C81 और Poco C81 Pro पर काम कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि कुछ बाजारों में यही डिवाइस Redmi A7 और A7 Pro के नाम से रीब्रांड होकर लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक समान रहने की उम्मीद है, केवल मेमोरी या स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में बदलाव संभव हो सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Poco C81 और C81 Pro में 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। ये डिवाइस Android 15 आधारित HyperOS 3 पर रन कर सकते हैं। परफॉरमेंस के लिए इनमें Unisoc T7250 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा 4GB LPDDR4x रैम+ 128GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है।
बैटरी के मामले में 6000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की बात सामने आई है। फोटोग्राफी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा और 50MP रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
यदि ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो Redmi A7 सीरीज बजट 4G सेगमेंट में बड़े डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ अच्छा विकल्प बन सकती है। वहीं, अब देखना होगा कि कंपनी आधिकारिक तौर इनके बारे में कब डिटेल्स या टीजर जारी करती है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










