7500mAh की तगड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है Redmi K80 Ultra स्मार्टफोन

Join Us icon
Highlights

  • Redmi K80 Ultra 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है।
  • इसमें टाइपिकल क्षमता के साथ लगभग 7,500mAh बैटरी हो सकती है।
  • यह सबसे पहले चीन में और उसके बाद ग्लोबली पेश किया जा सकता है।

Redmi एक बार फिर अपनी K-सीरीज के तहत एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके तहत आने वाला आगामी Redmi K80 Ultra चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इसके बैटरी चार्जिंग फीचर्स का खुलासा हुआ है। बता दें कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi K70 Ultra का सक्सेसर होगा। इसकी लिस्टिंग से ऐसा लग रहा है कि इसका आधिकारिक लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। आइए, आगे फोन की लेटेस्ट डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K80 Ultra 3C लिस्टिंग

  • Redmi K80 Ultra को 3C सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर 25060RK16C के साथ लिस्ट किया गया है।
  • इस लिस्टिंग से पता चला है कि फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। हालांकि सर्टिफिकेशन दस्तावेज में फोन के और किसी स्पेक्स की जानकारी नहीं है।
  • इससे पहले यह डिवाइस चीन की MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था, जिससे इसकी बैटरी क्षमता का खुलासा हुआ था।

  • MIIT लिस्टिंग के सोर्स कोड के अनुसार, डिवाइस में 7,270mAh की रेटेड बैटरी होगी, जिसका टाइपिकल कैपेसिटी करीब 7,500mAh मानी जा रही है।
  • फिलहाल Redmi की ओर से इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लगातार मिल रही लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स इस बात की पुष्टि कर रही हैं कि कंपनी जल्द ही इस पावरफुल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।

Redmi K80 Ultra स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Redmi K80 Ultra फोन में 6.83-इंच की LTPS OLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है।
  • कैमरा डिपार्टमेंट में भी Redmi दमदार तैयारी कर रहा है सामने आया है कि डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

बताते चलें कि Redmi K80 Ultra, पूर्व में लाए गए Redmi K70 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। K70 Ultra में 120W चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर के साथ हाई-एंड फीचर्स दिए गए थे। वहीं, अब K80 Ultra में और बड़ी बैटरी, समान चार्जिंग स्पीड और संभवतः बेहतर डिस्प्ले व कैमरा सेटअप की उम्मीद की जा रही है। इस फोन को चीन में ही लॉन्च किया जाएगा लेकिन उम्मीद है कि साल के अंत तक इसका ग्लोबल वर्जन भी देखने को मिल सकता है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here