
Redmi की अपकमिंग Note 17 series को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही हैं। कंपनी इस नई स्मार्टफोन सीरीज को चीन में 14 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले बेस मॉडल को Geekbench पर देखा गया है। जहां इसके प्रोसेसर और परफॉरमेंस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। आइए, आगे Redmi Note 17 के बारे में अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Redmi Note 17 Geekbench लिस्टिंग
लीक के अनुसार, Xiaomi के मॉडल नंबर 2607DRA18C वाले डिवाइस को Geekbench पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। Geekbench के मुताबिक, इस डिवाइस में 4+4 कोर आर्किटेक्चर वाला चिपसेट लगाया जा सकता है। जिसमें चार कोर 1.8GHz और चार कोर 2.4GHz क्लॉक स्पीड पर रन करते दिखे हैं।
ये क्लॉक स्पीड Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिप होने का इशारा करती है। वहीं, Dimensity 7500 और Snapdragon 6 Gen 5 की क्लॉक स्पीड इससे ज्यादा है। ऐसे में माना जा रहा है कि Redmi Note 17 के बेस मॉडल में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस में 12GB तक रैम और एंड्राइड 16 OS मिलने की जानकारी भी है।
Geekbench टेस्ट में आगामी स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,027 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,002 अंक हासिल किए हैं। ये स्कोर पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 15 में मौजूद Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के करीब हैं। इसका मतलब है कि Redmi Note 17 में परफॉरमेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि Snapdragon 6s Gen 4 एक 4nm आधारित मिड-रेंज प्रोसेसर है, जो रोज के कामों, मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जा सकता है।
Redmi Note 17 सीरीज डिजाइन
कंपनी ने पहले ही Redmi Note 17 सीरीज के डिजाइन को टीज कर दिया है। इस बार फोन के डिजाइन में पिछले मॉडल की तुलना में बदलाव देखने को मिलेंगे। नई सीरीज में कैमरा मॉड्यूल को बदला गया है। Redmi Note 15 सीरीज में जहां स्क्वायर डिजाइन वाला कैमरा आइलैंड देखने को मिला था। वहीं, अब नए मॉडल में राउंडेड स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसे लेफ्ट साइड पर प्लेस किया गया है।
टीजर में दिखाए गए दो मॉडल्स में से एक में दो बड़े कैमरा कटआउट और फ्लैश के लिए छोटा कटआउट नजर आता है। वहीं, दूसरे मॉडल में सिर्फ एक बड़ा कैमरा कटआउट और फ्लैश दिया गया है, जिसे बेस मॉडल माना जा रहा है। कैमरा कटआउट के अंदर कई लेंस ओपनिंग नजर आती हैं। हालांकि, बेस मॉडल में अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की संभावना कम लग रही है। इसमें प्राइमरी सेंसर के साथ एक छोटा सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है।
Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च डेट
Redmi Note 17 सीरीज को चीन में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद अन्य ग्लोबल बाजारों में भी एंट्री संभव हो सकती है। यदि Redmi Note 17 में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलता है तो यह मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में नया विकल्प बन सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन सीरीज का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











