
शाओमी इन दिनों एक नए टैबलेट पर काम कर रहा है जिसे Redmi Pad 2 नाम से जल्द ही एंट्री मिल सकती है। बता दें कि इससे पहले डिवाइस को एफसीसी सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। वहीं अब यह टैब गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है इसमें इसके खास स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए है।
Redmi Pad 2 गीकबेंच लिस्टिंग
गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर Redmi Pad 2 को मॉडल नंबर 23073RPBFC के साथ देखा है।

- लिस्टिंग के अनुसार Redmi Pad 2 ने बेंचमार्क टेस्ट के सिंगल-कोर राउंड में 415 और मल्टी-कोर राउंड में 1411 अंक स्कोर किए हैं।
- यह भी सामने आया है कि रेडमी पैड 2 ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस लैस होगा। जो 2.40GHz क्लॉक स्पीड वाला हो सकता है।
- प्रोसेसर के नाम की बात करें तो लिस्टिंग में Redmi Pad 2 के चिपसेट का कोडनेम Bengal है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर मिल सकता है।
- डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड 13 पर रन करने वाला होगा।
- स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 4GB रैम का सपोर्ट मिल सकता है।
Redmi Pad 2 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Redmi के नए टैबलेट में 90Hz रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन वाला 10.95 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले काफी अच्छा एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
- प्रोसेसर: गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में एफसीसी सर्टिफिकेशन की डिटेल के मुताबिक डिवाइस 3 स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। जिसमें 4GB रैम +64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6जीबी रैम +128GB स्टोरेज शामिल है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो रेडमी का यह नया टैब 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है।
- बैटरी: डिवाइस में 8000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं फास्ट चार्जिंग के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो टैब एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14 पर रन कर सकता है।












