Redmi Pad 2 Pro भारत में लॉन्च, 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 4 के साथ हुई एंट्री

Join Us icon

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने टैबलेट लाइनअप को आगे बढ़ा दिया है। इसमें Redmi Pad 2 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस टैबलेट को आज ही लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G के साथ बाजार में पेश किया है। आइए, आगे दमदार स्पेसिफिकेशंस और इसकी कीमत विस्तार से जानते हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Xiaomi ने Redmi Pad 2 Pro को भारत में Wi-Fi और 5G दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके Wi-Fi वैरियंट 8GB रैम +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 5G का 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरियंट 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

यह टैबलेट 12 जनवरी 2026 से Amazon India, Flipkart, Xiaomi के ऑफिशियल स्टोर और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर सेल किया जाएगा। इसके साथ कंपनी Redmi Pad 2 Pro Keyboard Case, Redmi Smart Pen और Protective Cover जैसे एक्सेसरीज़ भी अलग से सेल कर रही है।

redmi-pad-2-pro-india-launched-price-specs

Redmi Pad 2 Pro में 12.1-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। इसमें Dolby Vision, DC Dimming और एंटी-ग्लेयर मैट ग्लास दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर पड़ता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Redmi Pad 2 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। टैब में माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन भी है।

कैमरा की बात करें तो टैबलेट के फ्रंट और रियर दोनों साइड 8MP का कैमरा दिया गया है, जो 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। यह कैमरा सेटअप वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और बेसिक फोटोग्राफी के लिए सही लग सकता है।

Redmi Pad 2 Pro में 12,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लासेस और प्रोडक्टिविटी टास्क्स के लिए बिना चार्जिंग की चिंता के इस्तेमाल किया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi Pad 2 Pro Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और ऑप्शनल eSIM सपोर्ट शामिल है। टैबलेट की बॉडी प्रोफाइल सिर्फ 7.5mm स्लिम रखी गई है, जिससे यह ग्राहकों को बड़ा होने के बावजूद भी बढ़िया लग सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here