Redmi के तीन 10,000mAh बैटरी वाले फोन हो सकते हैं लॉन्च, जानकारी हुई लीक

Join Us icon

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi जल्द ही बड़ी बैटरी वाले फोन लेकर आ सकती है। नए लीक के मुताबिक कंपनी तीन ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिनमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W से ज्यादा फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। बताया जा रहा है कि ये मॉडल Redmi Note और Redmi K सीरीज के तहत लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल कंपनी की ओर से कुछ भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया गया है। आइए, आगे आपको सामने आई जानकारी विस्तार से देते हैं।

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Redmi के ये अपकमिंग फोन बैटरी के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर सकते हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कोई ब्रांड 10,000mAh बड़ी बैटरी देने वाला है। इससे पहले Honor ने दिसंबर 2025 में अपनी WIN सीरीज के साथ 10,080mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था, जिसे इस कैटेगरी में पहला डिवाइस माना जाता है।

भारत में भी बड़ी बैटरी वाले फोन आ चुके हैं। Realme ने अपने Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। वहीं, Redmi का मौजूदा सबसे पावरफुल बैटरी फोन Redmi Turbo 5 Max है, जिसमें 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग दी गई है। जबकि अब नए मॉडल आते हैं तो ये रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

Redmi K सीरीज आमतौर पर सिर्फ चीन तक सीमित रहती है, जबकि Note सीरीज के ग्लोबल वर्जन अक्सर अलग स्पेसिफिकेशन के साथ कुछ समय बाद आते हैं। कुछ K सीरीज डिवाइस बाद में POCO ब्रांड के तहत रीब्रांड होकर एशियन मार्केट्स में लॉन्च होते हैं, इसलिए उम्मीद है भारत में भी आगामी डिवाइस दस्तक दे सकते हैं।

10,000mAh बड़ी बैटरी को स्मार्टफोन में फिट करना पहले आसान नहीं था, लेकिन अब Silicon Carbon battery तकनीक की वजह से यह आसानी से हो पा रहा है। बता दें कि सामान्य लिथियम-आयन बैटरी में ग्रेफाइट का इस्तेमाल होता है, जबकि सिलिकॉन ज्यादा ऊर्जा स्टोर कर सकता है। Silicon Carbon तकनीक सिलिकॉन और कार्बन को मिलाकर बैटरी को ज्यादा स्थिर बनाती है, जिससे ज्यादा कैपेसिटी के बावजूद फोन का साइज और मोटाई सही बानी रह सकती है।

ऊपर बताए गए कारण ही हैं जिनकी वजह से आज 6,500mAh या 7,000mAh बैटरी वाले फोन भी पहले के 5,000mAh फोन से ज्यादा मोटे नहीं लगते हैं। बैटरी टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और अब 5,000mAh बैटरी धीरे-धीरे बेसलाइन बनती जा रही है। Samsung और Apple के अलावा लगभग सभी ब्रांड बड़ी बैटरी के साथ नए डिवाइस लेकर आ रहे हैं। उम्मीद है आगे भी और बड़ी बैटरी के साथ फोन लॉन्च हो सकते हैं।

Redmi के ये अपकमिंग 10,000mAh बैटरी वाले फोन बैटरी सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। हालांकि चीन सहित भारत में इनके लॉन्च को लेकर अभी असल जानकारी नहीं है। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बड़ी बैटरी चाहते हैं तो OnePlus Nord 6 या ऊपर बताए गए Realme के फोन ले सकते हैं। वहीं, अगर आप समय लेकर फोन देख रहे रहे तो आगामी रेडमी डिवाइस के लिए भी रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी कोई जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here