
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की आगामी Turbo सीरीज को लेकर अपडेट सामने आया है। बता दें कि कंपनी ने इस साल चीन में Redmi Turbo 5 और Turbo 5 Max को लॉन्च किया था। वहीं, अब इसके अगले मॉडल Redmi Turbo 6 सीरीज पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज में Redmi Turbo 6 और Redmi Turbo 6 Max जैसे दो मॉडल पेश किए जा सकते हैं।
टिपस्टर Smart Pikachu ने वीबो पर Redmi Turbo 6 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। लीक के अनुसार, नई Turbo सीरीज में बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और 10000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi Turbo 6 सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, Redmi Turbo 6 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8 सीरीज का नया प्रोसेसर दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसमें आने वाला MediaTek Dimensity 8600 चिपसेट मिल सकता है, जिसे TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है।
Redmi Turbo 6 फोन में 7 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 10000mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Redmi Turbo 6 अपनी बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले की वजह से गेमिंग और मल्टीमीडिया यूजर्स को लुभा सकता है।
यदि Redmi Turbo 6 Max की बात करें तो लीक में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन ज्यादा पावरफुल Dimensity 9 सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें नया Dimensity 9600s प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, हालांकि इस चिपसेट का नाम अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।
पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Turbo 6 Max में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, मेटल मिडिल फ्रेम और IP68/IP69 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी के साथ-साथ बेहतर अनलॉकिंग अनुभव प्रदान कर सकता है। यही नहीं फोन में मिलने वाला संभावित 2K डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर इसे गेमिंग स्मार्टफोन कैटेगरी में भी बढ़िया विकल्प बना सकता है।
Redmi Turbo 6 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन
फिलहाल Redmi ने Turbo 6 सीरीज के लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक के अनुसार, Redmi Turbo 6 Max को जनवरी 2027 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, बेस मॉडल को लेकर अभी जानकारी नहीं है।
अगर Redmi Turbo 6 सीरीज में 10000mAh बैटरी, नए Dimensity चिपसेट और हाई-एंड डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं, तो यह स्मार्टफोन तगड़ा विकल्प बन सकते हैं। आप इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।













