Jio यूजर्स को मिला तोहफा, इन सस्ते प्लान्स में मिलेगा डबल डाटा और नॉन जियो नंबर्स पर 1000 मिनट

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपने सस्ते प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किए हैं। इन बदलाव के बाद यूजर्स को डबल डाटा का लाभ मिलेगा। दरअसल, Jio ने अपने 4G डाटा वाउचर्स को अपग्रेड किया है। अपग्रेड करने के बाद रिलायंस जियो पहले वाली कीमत पर दोगुना डाटा के साथ जियो से नॉन जियो कॉलिंग मिनट भी ऑफर कर रही है।

कंपनी ने 11 रुपए, 21 रुपए, 51 रुपए और 101 रुपए वाले डाटा वाउचर को अपग्रेड किया है। हालांकि, इस लिस्ट में आने वाले 251 रुपए वाले वाउचर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस वाउचर में पहले वाले बेनिफिट ही मिलेंगे।
screenshot-2020-03-20-at-12-24-21-pm
रिलायंस जियो के 11 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी द्वारा 400MB डाटा मिलता था। लेकिन, बदलाव के बाद इस प्लान में 800MB डाटा के साथ 75 मिनट जियो से नॉन जियो कॉलिंग मिनट मिलता है। वहीं, 21 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी 1 GB डाटा देती थी। लेकिन, अब 2 GB डाटा दिया जा रहा है। वहीं, प्लान में नॉन जियो नेटवर्क पर 200 कॉलिंग मिनट मिल रहे हैं।
screenshot-2020-03-20-at-12-24-48-pm
इसके अलावा 51 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी 3GB डाटा देती थी। लेकिन, अब इस वाउचर में 6 GB का डाटा मिलता है। इसके अलावा वाउचर में जियो टू नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट मिलते हैं। वहीं, 101 रुपए वाले डाटा प्लान में कंपनी पहले 6 GB डाटा ऑफर करती थी अब कंपनी इसमें 12 GB डाटा ऑफर कर रही है। साथ ही नॉन जियो नंबर्स पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट मिलते हैं।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि इस लिस्ट में 251 रुपए वाले डाटा वाउचर में किसी प्रकार को कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस वाउचर में 102GB डाटा मिलता है जो कि प्रति दिन के हिसाब से 2GB मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here