
रिलायंस जियो (Reliance Jio) द्वारा किए गए टैरिफ हाइक के बाद बेशक यूजर्स में गुस्सा हो लेकिन, अभी भी जियो के पिटारे में ऐसे कई प्लान हैं जो शानदार बेनिफिट्स के साथ आते हैं। ऐसे ही एक प्लान के बारे में हम आपको आज बताने वाले हैं जो कि महीने भर की वैधता के साथ आता है। यह जियो का 296 रुपए वाला एकलौता ऐसा रिचार्ज है जो कि 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर आप इस रिचार्ज को कराते हैं तो आपको पूरे महीने यानी 30 दिन की वैधता मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान की एक और खासियत यह है कि इसमें आप बिना लिमिट के इंटरनेट डाटा यूज कर सकते हैं। अगर आप भी अपनी मर्जी के अनुसार डाटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जियो का ये रिचार्ज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आइए आगे आपको इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
30 दिन की वैधता और 25GB डाटा
रिलायंस जियो के 296 रुपये वाला रिचार्ज की बात करें तो यह कंपनी की अकेला ऐसा प्लान है जो कि 30 दिन की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा महीने भर के दावे के साथ आने वाले प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिन मिलती है, जिसे लेकर अक्सर ग्राहक नाराज दिखाई देते हैं। कंपनी ने इस प्लान को जियो के फ्रीडम प्लान्स कैटेगरी में लिस्ट किया हुआ है। रिचार्ज में 25GB डाटा दिया जाता है। वहीं, जैसा कि हमने ऊपर बताया कि इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला 25जीबी डाटा एक ही दिन में एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी, हर दिन खर्च किए जाने वाले डाटा की कोई लिमिट नहीं है। इसे भी पढ़ें: Jio का एक और धमाका! अब 912.5GB डाटा वाले रिचार्ज पर मिलेगा तगड़ा कैशबैक, जानें कैसे
फ्री कॉलिंग और SMS
फ्री कॉलिंग और नो डेली डाटा लिमिट वाला यह जियो का अकेला प्लान है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा इस रिचार्ज में डेली 100 SMS फ्री मिलेंगे, जिसे किसी भी नंबर भेजा जा सकता है। इसके अलावा, प्लान में जियो ऐप्स (Jio TV, Jio Cinema, Jio Security और JioCloud) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Mukesh Ambani ने की सबसे बड़ी घोषणा, अब Jio देगी बिजली की रफ्तार से इंटरनेट
लेटेस्ट वीडियो
टैरिफ हाइक के बाद जियो को हुआ नुकसान
हाल ही में आई ट्राई की रिपोर्ट में सामने आया कि दिसंबर में हुए टैरिफ हाइक के बाद Reliance Jio के यूजर्स बेस में भारी कमी देखी गई है। प्लान के दाम बढ़ने के एक महीने के भीतर ही लाखों मोबाइल यूजर्स ने जियो के सिम को बंद कर दिए। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को 1,29,01,812 वायरलेस सब्सक्राइबर्स ने छोड़ दिया है।










