Jio-Airtel यूजर्स रहें तैयार, जल्द मिलेगा 5G का तोहफा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/5G-In-India.jpg

5G इंडिया के लॉन्च (5G india launch) को लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि Reliance Jio और Bharti Airtel के ग्राहकों को जल्द ही 5G का तोहफा मिल सकता है। सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही कंपनियां 5G की रेस में आगे नजर आ रही हैं। वहीं, वोडाफोन-आइडिया (Vi) इस रेस में थोड़ा पीछे दिखाई पड़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार जियो और एयरटेल दोनों टेलीकॉम कंपनियां पैन-इंडिया लेवल पर 5G स्पेक्ट्रम खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि वोडाफोन-आइडिया केवल चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल के लिए ही 5G की बोली लगा सकती है, जिससे Vi के Pan-India लेवल पर 5G स्पेक्ट्रम खरीदने की प्लानिंग पर संदेह है।

5G India

इस हफ्ते 23 मई को Bofa Securities ने एक रिपोर्ट में इंडियन टेलीकॉम कंपनियों के 5G स्पेक्ट्रम की प्लानिंग की बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार किसी भी टेलीकॉम कंपनी के लिए मौजूदा 4G बैंड पर 5G सर्विस रोल आउट करना मुश्किल दिखाई दे रहा है, जो किसी नियत सर्किल में 5G स्पेक्ट्रम नहीं खरीदते हैं, क्योंकि मौजूदा 4G बैंड की एक निश्चित क्षमता होती है, जिसकी वजह से 5G के लिए लिमिटेड फ्री स्पेक्ट्रम निकाला जा सकता है। इसे भी पढ़ें: भारत में हुई पहली 5जी कॉल, बस खत्म ही होने वाला है 5G का इंतजार

बता दें कि इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान ऐलान किया था कि देश में 5G सेवाएं 2022 में शुरू हो जाएंगी। निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022 के दौरान बताया था कि 2022-23 में 5G सेवाएं जल्द ही कमर्शियली रोलआउट की जाएंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया था कि 20-23 में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने के लिए नीलामी शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों ने देश के कई हिस्सों में 5G ट्रायल भी शुरु कर दिए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन (DoT) रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफ़ोन और एमटीएन की 5G ट्रायल रिक्वेस्ट को पहले ही अप्रूव कर चुका है। DoT जल्द ही 5G स्पेक्ट्रम की कीमतें जल्द ही तय कर सकता है। इसके बाद सरकार सभी प्राइवेट और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए आमंत्रित करेगी। इसे भी पढ़ें: Mobile Internet क्यों है इंडिया में इतना स्लो, क्या आप भी हैं धीमे इंटरनेट से परेशान?

लेटेस्ट वीडियो

एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने पिछले साल मार्च 2021 में दो दिनों तक चली 4G स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया था। इस नीलामी के दौरान, केंद्र सरकार ने 77,820.81 करोड़ रुपये के 855.6 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बेचे थे। एयरटेल ने 2014 में 4G नेटवर्क लॉन्च किया था।