Reliance Jio का धमाका, गीगाफाइबर यूजर्स के लिए पेश किया सस्ता प्लान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/06/Jio-Umbrella.jpg

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सर्विस में अपनी पहचान बनाने के बाद ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भी झंडे गाड़ने के लिए कमर कस ली है। कंपनी ने कुछ समय पहले ‘जियो गीगाफाइबर’ को लॉन्च किया था। जियो के गीगाफाइबर सर्विस फिलहाल सिर्फ रिलांयस कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध हुई है। वहीं, कंपनी ने अब अपनी इस सर्विस के लिए एंट्री-लेवल प्लान के कुछ ऑप्शन पेश किए हैं। इस कदम से कंपनी को अपने साथ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स जोड़ने में मदद मिलेगी।

इस नए एंट्री-लेवल प्लान के तहत कंपनी यूजर्स को सर्विस को लेने के लिए 2,500 रुपए का सिक्योरिटी डिपोजिट करना होगा। इसस पहले यूजर्स को Jio GigaFiber प्लान को लेने के लिए 4,500 रुपये का सिक्योरिटी डिपोजिट करनी होती थी। हालांकि यह नया लो कॉस्ट प्लान कुछ शर्तों के साथ आता है। रिलायंस Jio इस प्लान के लिए एक एंट्री-लेवल इंटरनेट राउटर दे रही है, जो सिंगल बैंड के साथ आता है। यह रेगूलर ड्यूल बैंड फ्रिक्वेंसी राउटर के मुकाबले हल्का होता है।

इस प्लान में यूजर्स को 1,100जीबी डाटा प्रति महीना मिलेगा और साथ ही यूजर्स को फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को जियोटीवी की मदद से सभी टीवी चैनल्स को फ्री में देखने का लाभ मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 251 रुपए वाला क्रिकेट सीजन डाटा पैक

रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर की बात करें तो यह एफटीटीएच यानि फाइबर टू दी होम सर्विस है। जियो इस सर्विस को देश में पेश तो कर चुकी है लेकिन यह अभी टेस्टिंग फेज़ में है। जियो के कर्मचारियों को जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन्स दिए जा चुके हैं जिससे गीगाफाइबर की स्पीड व क्षमता को अच्छे से परखा जा सके। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio फ्री में दे रही है एक साल की प्राइम मेंबरशिप, जानें कैसे मिलेगा मुफ्त में फायदा

जियो का दावा है कि जियो गीगाफाइबर की ट्रायल कंपनी 10,000 से ज्यादा शहरों में कर चुकी है। और उम्मीद है कि आने वाले समय में आम जनता के लिए भी यह सर्विस उपलब्ध हो जाएगी। आपको बता दें कि रिलायंस जियो की ओर से जियो गीगाफाइबर की रजिस्ट्रेशन शुरू की जा चुकी है। जिसे माय जियो ऐप के साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रर किया जा सकता है।