जियो ने रचा इतिहास, 100 मिलियन के पार हुआ उपभोक्ता आधार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/reliance-jio-mumbaioffice.jpg

भारतीय टेलीकॉम सेवाओं को नया आयाम देने वाली रिलायंस जियो ने अपनी एंट्री से ही भारतीय मोबाईल सर्विस को बदल कर रख दिया। मुफ्त इंटरनेट डाटा और फ्री वॉयस कॉलिंग सुविधा लेकर आई जियो से हर दिन हज़ारों यूजर्स जुड़ने लगे। वहीं उपभोक्ता जोड़ने के मामले में कंपनी ने इतिहास रच दिया है। जानकारी के मुताबिक ​रिलायंस जियो का उपभोक्ता आधार 100 मिलियन अर्थात 10 करोड़ से भी पार हो गया है। जियो ने इतनी तेजी से भारतीय उपभोक्ताओं को जोड़ा है कि 6 माह से भी कम समय में कंपनी के 10 करोड़ सब्स्क्राइबर हो गए है, जो स्वयं मुकेश अंबानी के लिए अचंभे की बात है।

मी मिक्स से भी ज्यादा स्टाइ​लिश होगा शाओमी मी मिक्स 2, फिलिप स्टार्क करेंगे डिजाइन

लगातार रिकॉर्ड बना रही रिलायंस जियो ने 10 करोड़ ग्राहकों को जोड़ एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने मार्च के अंत तक 10 करोड़ यूजर्स जोड़ने का टारगेट रखा था जो तय समय सीमा से तकरीबन 50 दिन पहले ही पूरा हो चुका है। जियो की यह सफलता इंडियन टेलीकॉम सेवा में एक बड़ी उपलब्धि है।

10 करोड़ उपभोक्ता आधार प्राप्त होने की जानकारी देते हुए कंपनी के चेयरमैन अंबानी ने कहा कि उन्होंने स्वयं इस बात की कल्पना नहीं की ​थी कि इतने कम समय में ही 10 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। आपको बता दें कि इंडियन इंडस्ट्री में महज़ एक दिन में 10 लाख ग्राहक जोड़ने का रिकॉर्ड भी जियो के नाम ही है।

मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी5 प्लस, जानें कौन फोन है दमदार

इस मौके पर अंबानी का कहना था कि जिस वक्त दुनिया का तेजी से डिजिटाइज़ेशन हो रहा था उसी दौरान जियो अस्तित्व में आई। जियो का प्रयास हमारे उद्योगों को ज्यादा प्रोडक्टिव बनाने तथा इसमें आड़े आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन प्रयास करना है। अंबानी ने बताया कि इस समय पूरे भारत में तकरीबन 1.3 बिलियन लोगों को जियो के डाटा का फायदा मिल रहा है।

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी ने वर्ष 2016 में सितंबर में अपनी 4जी सेवा अधिकारिक रूप से भारत में शुरू की थी। महज तीन माह से भी कम समय में कंपनी ने 50 मिलियन का उपभोक्ता आधार छू लिया था जो अब 10 करोड़ को पार कर चुका है। इतना ही नहीं जियो भारत की नंबर एक ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करने वाली कंपनी भी बन गई है।

असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम की कीमत का हुआ खुलासा, ताकतवर कैमरा लेकिन थोड़ा महंगा

रिलायंस जियो भारत की पहली ऐसी कंपनी है​ जिसने देश के 3,100 शहरों और कस्बों में आधार कार्ड आधारित सिम वेरिफिकेशन सेवा शुरू की थी वहीं यह कंपनी विश्व की पहली ऐसी कंपनी है जो सिर्फ 4जी सेवा प्रदान करती है।