जियोफोन यूजर्स के लिए लॉन्च हुए दो नए प्लान, अब एक बार के रिचार्ज में मिलेगा 168 दिनों तक फायदा

Join Us icon

टेलीकॉम जगत में तहलका मचाने के बाद रिलायंस जियो ने मोबाइल बाजार में दस्तक दी थी और जियोफोन लॉन्च किया था। देश के पहले 4जी फीचर फोन को पेश करने के बाद कंपनी ने जियोफोन 2 भी पिछले साल लॉन्च कर दिया है। 2017 में जियोफोन लाने के बाद से ही रिलायंस जियो की ओर से कोई भी लंबी वेलिडिटी वाला प्लान नहीं लाया गया था जो जियोफोन पर लागू हो। वहीं अब जियोफोन यूजर्स को खुश करते हुए जियो की ओर 2 बिल्कुल नए प्लान्स पेश किए गए हैं जो लंबी वेलिडिटी के साथ आते हैं।

​रिलायंस जियो की ओर से 594 रुपये और 297 रुपये के दो प्लान पेश किए गए हैं जो सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए है। जियो के ये दोनों नए प्लान पुराने जियोफोन और जियोफोन 2 दोनों पर लागू होते हैं। कंपनी की ओर से से 594 रुपये वाला प्लान जहां 168 दिनों की वे​लिडिटी के साथ पेश किया गया है वहीं जियो का 297 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। आईये नज़र डालते हैं इन दोनों प्लान्स में मिलने वाले फायदों पर :

jiophone-offer

जियोफोन 594 रुपये
जियो का 594 रुपये वाला प्लान 168 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत हर दिन 500एमबी डाटा मिलता है जिसका यूज़ 4जी स्पीड पर किया जा सकता है। दिन का 500एमबी डाटा खत्म होने पर 64केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट यूज़ किया जा सकता है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए 300एसएमएस मिलेंगे जिनका नेशनल यूज़ किया जा सकता है। 28 दिन पूरे होते ही फिर से 300एसएमएस प्राप्त हो जाएंगे।

जियोफोन 297 रुपये
जियो 297 रुपये वाले प्लान को 84 दिनों की वेलिडिट के साथ लाई है। इस प्लान में भी हर दिन 500एमबी 4जी डाटा मिलेगा। 500एमबी की दैनिक लिमिट पूरी होने पर 64केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट चलेगा। जियो इस प्लान में भी 28 दिनों के लिए 300एसएमएस दे रही है जो हर 29वें दिन रिफिल हो जाएंगे। टेलीकॉम बाजार की बात करें तो 297 रुपये में 84 दिनों की वेलिडिटी अन्य कोई कंपनी नहीं दे रही है।

एंडरॉयड ‘क्यू’ वाला पहला फोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, जानें कब होगा नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च

आपको बता दें कि जियो की ओर से 99 रुपये का प्लान पहले से पेश किया हुआ है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है जो पूरे महीने में कुल 14जीबी 4जी डाटा देता है। इस प्लान में हर दिन 500एमबी डाटा क्रेडिट होता है। जियो द्वारा लाए गए 594 रुपये और 297 रुपये वाले ये दोनों प्लान 99 रुपये वाले प्लान का ही बंडल ऑफर है। इन नए प्लान से जियोफोन यूजर्स को यह फायदा होगा कि उन्हें हर महीने रिचार्ज नहीं कराना होगा। अपनी सहूलियत अनुसार एक बार रिचार्ज करा कर लंबे समय तक रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्त हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here