Reliance Jio यूजर्स अब WhatsApp से भी कर पाएंगे नंबर रिचार्ज

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए नई सर्विस लॉन्च की है। जियो यूजर्स अब अपने नंबर को WhatsApp के जरिए भी रिचार्ज कर सकते हैं। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस जियो ने व्हाट्सऐप ChatBot के जरिए यूज़र्स अपना जियो नंबर रिचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ साथ ही रिलायंस जियो यूज़र्स व्हाट्सऐप चैटबोट की मदद से रिलायंस जियो, जियो फ़ाइबर और जियोमार्ट अकाउंट को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यहां हम आपको रिलायंस जियो के नई सर्विस के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

ऐसे काम करेगा जियो का व्हाट्सऐप चैटबोट

रिलायंस जियो यूज़र्स को इस सर्विस के लिए अपने स्मार्टफ़ोन में 7000770007 नबंर सेव करना होगा। यह नंबर व्हाट्सऐप पर JioCare नाम से दिखाई देगा। इसके साथ ही जियो यूजर्स अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर https://api.whatsapp.com/send/?phone=917000770007 लिंक को ओपन करके भी अपना अकाउंट मैनेज कर सकते हैं। यहां हम आपको इस नए फीचर के बारे में स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं।

whatsapp-1

जियो यूज़र्स को Hi लिख कर चैट शुरू करनी होगी। इसके बाद जियो की ओर से आए मैसेज पर आपको मेन मैन्यू में टैप करना होगा। जहां आपको, जियो सिम रिचार्ज, नया जियो सिम, पोर्ट सर्विस, जियो फ़ाइबर सपोर्ट, इंटरनेशनल रोमिंग सपोर्ट, जियो मार्ट सपोर्ट, चैट लेंग्वेज, जियो सिम सपोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे। यह भी पढ़ें : Vivo Y1s और Y12s स्मार्टफोन की कीमत बढ़ी, Xiaomi और Realme को टक्कर देने के लिए Vivo ने लॉन्च किया Y1s का नया वेरिएंट

रिलायंस जियो के इस सर्विस के जरिए जियो नंबर रिचार्ज करे के लिए यूजर्स को WhatsApp पर सभी पेमेंट के लिए पेटीएम, अमेजन पे, गूगल पे, फोन पे, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे सभी ऑप्शन मिलते हैं। इस चैटबोट पर यूज़र्स हिंदी और अंग्रेज़ी में बात कर सकते हैं। आने वाले दिनों में यूज़र्स और भी भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिल सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus का ये धांसू स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें क्या है नई कीमत और खूबियां

मिलेगी कोरोना वैक्सीन से जुड़ी जानकारी

जियो यूजर्स चैटबोट पर COVID-19 से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘Covid vaccine and info’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। वैक्सीन से जुड़ी जानकारी के लिए ‘vaccine info’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद चैटबोट आपसे आपका पिन कोड पुछेगा, जिसके बाद आपको नजदीकी कोविड वैक्सीन सेंटर के बारे में जानकारी मिलेगी। जियो के इस नए चैटबोट की मदद से जियो यूजर्स को देश की सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप व्हाट्सऐप पर कई तरह के फीचर्स मिलेंगे।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here