आ रही है Royal Enfield Electric बाइक, लॉन्च से पहले सामने आई पहली तस्वीर

Join Us icon

Royal Enfield की बुलेट सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कंपनी की टू-व्हीलर है। लेकिन, काफी समय से खबर है कि Electric Vehicle की डिमांड को देखते जल्द ही Royal Enfield Electric Bike (Electric Bullet) को पेश किया जा सकता है। वहीं, अब रॉयल एनफील्ड की पहली बैटरी वाली बाइक की तस्वीरों को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। इस पहले प्रोटोटाइप को ‘इलेक्ट्रीके01’ कहा जा रहा है और इसमें काफी दिलचस्प डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इस बाइक की तस्वीर को ऑटो न्यूज कवर करने वाली न्यूज साइट autocarindia के माध्यम से देखा गया है।

ऐसे होगी Royal Enfield Electric Bike

तसवीर को देखकर लग रहा है कि इस बाइक में डिस्क ब्रेक और एलॉय व्हील के साथ फ्रंट में गर्डर फोर्क सस्पेंशन सेटअप होगा। वहीं, बाइक के पिछले हिस्से में मोनो-शॉक सस्पेंशन सेटअप होने की संभावना लग रही है। इसके साथ ही मोटरसाइकिल में विंटेज व क्लासिक स्टाइल से लैस लग रही है। इस मोटरसाइकिल में बहुत सारी रेट्रो अपील है, जो इसके हेडलाइट में भी देखी जा रही है। वहीं, Electrik01 में एक पारंपरिक फ्यूल टैंक भी है। इसे भी पढ़ें: 240km range के साथ लॉन्च हुआ नया Electric Scooter, प्राइस 70 हजार से भी कम!

re-electric-bike

आपको याद दिला दें कि Royal Enfield के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद दसारी ने जानकारी दी थी कि कि आयशर के स्वामित्व वाली कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रही है। इसके बाद कंपनी ने वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 में बताया था कि वह इलेक्ट्रिक रेंज का विकास करने का विचार कर रही है। वहीं, हाल ही में आयशर मोटर्स के एनुअल फाइनैंशियल रिजल्ट कॉन्फ्रेंस के दौरान, रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने बताया कि इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड के आने में अभी लगभग तीन साल बाकी हैं और इसपर अभी काम चल रहा है। इसे भी पढ़ें: 5384 रुपये की कीमत में घर ले आएं Ather 450X Gen 3, सिंगल चार्ज में चलती है 146 किलो मीटर

इलेक्ट्रिक बुलट

आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड बुलट को आज भी इंडिया में शान की सवारी माना जाता है इसलिए उम्मीद है कि रॉयल एनफील्ड द्वारा इलेक्ट्रिक बाइक भी बुलट की तरह ही दमदार होगी। लीक्स के अनुसार रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में 8 kWh से 10 kWh तक के बैटरी दी जा सकती है। वहीं, इस बाइक की पावर और पीक टॉर्क 40 bhp और 100Nm के आसपास हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here