
सैमसंग 5जी फोंस की बात करें तो Samsung Galaxy A34 5G और Samsung Galaxy A54 5G कंपनी के लेटेस्ट मोबाइल हैं जो इसी महीने भारत में लॉन्च हुए है। मिडबजट सेग्मेंट में उतारे गए ये स्मार्टफोन आज इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। ये दोनों फोन 11 5जी बैंड सपोर्ट करते हैं जिनपर Reliance Jio और Airtel की 5जी सर्विस का स्मूथ बेनिफिट लिया जा सकता है। आगे गैलेक्सी ए34 5जी और ए54 5जी का प्राइस, सेल, ऑफर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप पढ़ सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी की कीमत
Samsung Galaxy A34 5G को दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों का प्राइस क्रमश: 30,999 रुपये और 32,999 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी को आज से ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Awesome Lime, Awesome Graphite और Awesome Silver कलर में खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी का प्राइस
Samsung Galaxy A54 5G फोन ने भी दो मैमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। फोन का बेस मॉडल 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो ये दोनों मॉडल क्रमश: 38,999 रुपये तथा 40,999 रुपये में आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इस सैमसंग फोन को Awesome Lime, Awesome Graphite और Awesome Violet कलर में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A34 5G और A54 5G ऑफर्स
सबसे पहले तो बता दें कि इस वक्त कंपनी फोन खरीदने वाले सभी मोबाइल यूजर्स को 25वॉट फास्ट चार्जर मुफ्त में दे रही है। इस चार्जर की कीमत 1299 रुपये है। इसी तरह 5,999 रुपये की कीमत वाले Galaxy Buds को सेल के दौरान सिर्फ 999 रुपये में पाया जा सकता है। आईसीआईसीआई क्रेडिट व डेबिट कार्ड तथा एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं कंपनी की ओर से 1,000 रुपये तक का शॉप ऐप वेलकम वाउचर भी दिया जा रहा है जिसे कंपनी वेबसाइट पर भुनाया जा सकेगा।
5जी बैंड सपोर्ट इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी तथा ए54 5जी दोनों मोबाइल फोन 11 5G Bands के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। इनमें N1(2100), N3(1800), N5(850), N7(2600), N8(900), N28(700), N66(AWS-3), N40(2300), N41(2500), N77(3700) और N78(3500) बैंड्स शामिल हैं। ये 5जी बैंड रिलायंस जियो तथा एयरटेल द्वारा भारत में चलाई जा रही 5जी सर्विस को पूरी तरह से सपोर्ट करने की क्षमता रखते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी की स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A34 5G फोन 6.6 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एंड्रॉयड 13 आधारित वनयूआई 5.1 के साथ यह फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: 108MP Camera और 6,000mAh battery के साथ Samsung ने पेश किया धांसू स्मार्टफोन Galaxy M54 5G
सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A54 5G फोन 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में सैमसंग एक्सनॉस 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। एंड्रॉयड 13 आधारित यह फोन वनयूआई 5.1 पर पर काम करता है। यह सैमसंग फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह Samsung Galaxy A54 5G एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।


















