Samsung बोर्ड चेयरमैन को हुई 18 महीने की जेल

Join Us icon

स्मार्टफोन व गैजेट ब्रांड्स को लेकर इस तरह के कई मामले अभी तक सामने आ चुके हैं जिनमें किसी मोबाइल की बैटरी खराब निकली है तो कहीं शॉपिंग साइट से प्रोडक्ट मंगाने पर नकली सामान डिलीवर किया गया है। दिग्गज ब्रांड Samsung भी इस तरह की सुर्खियों में छाया रहा है। गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन में बैटरी ब्लास्ट व आग लगने की घटनाओं से कंपनी को काफी आलोचनाएं सुनने को मिली थी। वहीं अब फिर से Samsung के नाम पर एक और बट्टा लग गया है। कंपनी के बोर्ड चेयरमैन Lee Sang-hoon को 18 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

Samsung Electronics Co. के बोर्ड चेयरमैन Lee Sang-hoon को कोर्ट द्वारा जेल की सजा सुनाई गई है। यह मामला इंडिया का नहीं बल्कि सैमसंग की होम मार्केट साउथ कोरिया का है। कंपनी के बोर्ड चेयरमैन को यह सजा सियोल कोर्ट द्वारा सुनाई गई है जिसके बाद 64 वर्षीय ली सैंग को 18 महीने तक जेल की सलाखों के पीछे रहना होगा। ली सैंग को यह सजा लेबर यूनियन कानून को तोड़ने और कर्मचारियों का हनन करने पर सुनाई गई है।

Samsung Chairman Lee Sang-hoon bags 18 months jail term for labor laws violation Seoul court

आपको बता दें कि यह मामला आज का नहीं बल्कि 6 साल पुराना है। साल 2013 में ली सैंग के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था और उस वक्त यह सैमसंग बोर्ड चेयरमैन नहीं बल्कि कंपनी के चीफ फाइनेंशियल अफसर थे। ली सैंग पर आरोप लगा था कि इसी पद पर रहते हुए उन्होंने साउथ कोरियन लेबर यूनियन लॉ को तोड़ा था। कंपनी के अहम दस्मावेज़ लीक होने के बाद यह मुद्दा सामने आया था और पता चला था कि सैमसंग अधिकारियों ने कामगार यूनियन के प्रयासों को नज़रअंदाज करते हुए उन्हें दबाया गया था।

यह भी पढ़ें : 8GB रैम और डुअल कैमरा के साथ आया Samsung Galaxy A01

Samsung बोर्ड चेयरमैन Lee Sang-hoon के साथ ही 24 अन्य सैमसंग अधिकारियों को इस मामले में दोषी पाया गया है। बता दें कि 2013 में उठे इस मामले में ली सैंग को रियायत देते हुए उन्हें मामने के रिहा कर दिया गया था। लेकिन किसी ठोस सबूत के सामने आने के बाद पिछले साल यह केस फिर से ओपन हो गया है और सुनवाई के दौरान Lee Sang को दोषी करार पाया गया। कोर्ट की ओर से उन्हें 18 महीने की जेल की सजा दी गई है।

इंडिया में Samsung की स्थिति

भारतीय मोबाइल बाजार में Samsung की स्थिति पर बात करें तो कंपनी इस वक्त इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड है। आईडीसी ने हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की थी जो साल की तीसरी तिमाही की थी। इस रिपोर्ट में पता चला था Xiaomi का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 27.1 प्रतिशत था तथा 18.9 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Samsung दूसरे नंबर पर थी। वहीं साल की पहली तिमाही में Xiaomi का मार्केट शेयर 30.6 प्रतिशत था तथा Samsung के नाम 22.3 प्रतिशत मार्केट शेयर थे। इस रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ था कि 6 महीनोें में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi का शेयर जहां 3 प्रतिशत के करीब गिरा है वहीं Samsung ने भी 3 प्रतिशत से अधिक गिरावट देखी है।

SOURCE

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here