Samsung Galaxy A11 ट्रिपल रियर कैमरा, 4000mAh बैटरी के साथ FCC पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

Samsung इस साल अपनी Galaxy A सीरीज़ के अंदर कई नए फोन्स पेश करने की योजना बना रही है। इन्हीं फोन्स में से एक Galaxy A11 भी होगा। इस डिवाइस को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हैंडसेट को कुछ दिनों पहले गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। वहीं, अब गैलेक्सी ए11 को FCC पर देखा गया है।

FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A11 में ट्रिप रियर कैमरा सेटअप बैक में मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी रियर पर दिया जाएगा। इसेक अलावा FCC में सामने आया है कि फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी होगी।

हालांकि, सर्टिफिकेशन साइट पर इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन में फास्ट चार्जिंग होगी या नहीं। इसके अलावा फोन में वॉल्यूम बटन और पावर बटन डिवाइस के राइट साइड में होंगे। वहीं, सिम ट्रे लेफ्ट साइड में दी जाएगी। Samsung Galaxy A11 एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा।


बता दें कि बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सासैमसंग गैलेक्सी ए11 को कुछ समय पहले देखआ गया था। साइट पर यह डिवाइस SM-A115G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। गया है। अगर बात करें गीकबेंच लिस्टिंग की तो डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम होगी।

पुरानी रिपोर्ट में SM-A115 मॉडल नंबर वाले हैंडसेट में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की जानकारी मिली थी। हालांकि, अभी Samsung Galaxy A11 के लॉन्च की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, कंपनी ने 12 दिसंबर को Galaxy A51 को वियतनाम में लॉन्च कर सकती है।

इसके अलावा एक दूसरी रिपोर्ट में सामने आया था कि Samsung अपने Galaxy M20 और Galaxy M40 के अपग्रेड वर्जन Galaxy M21 और Galaxy M41 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें से गैलेक्सी एम21 में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए और फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, इसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

वहीं, गैलेक्सी एम31 को लेकर सामने आ चुका है कि हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ आएगा। फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy M31 के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here