
Samsung ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 15 फरवरी को इंडिया में अपनी ‘गैलेक्सी एफ’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F62 लॉन्च करने वाली है। यह फोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च होगा। गैलेक्सी एफ62 के अलावा एक और खबर सामने आ रही है कि सैमसंग भारत में अपना लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 भी लाने की योजना बना रही है और यह स्मार्टफोन भी इस महीने इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है। सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर गैलेक्सी ए12 का सपोर्ट पेज भी लाईव कर दिया है।
Samsung Galaxy A12 के इंडिया लॉन्च की खबर एमएसपी वेबसाइट ने पब्लिश की है। वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार कोरियन कंपनी सैमसंग फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही सैमसंग गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर देगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है लेकिन सैमसंग गैलेक्सी ए12 का सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर यह उम्मीद भी की जा रही है कि Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन 15 फरवरी को Samsung Galaxy F62 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A12
सैमसंग गैलेक्सी 12 नवंबर महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। इस फोन को 720 x 1500 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओएस आधारित है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ रन करता है। उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट के साथ बिकेगा। सैमसंग इंडिया पर फोन का सपोर्ट पेज 4 जीबी रैम से लैस दिखाया गया है। यह भी पढ़ें : 15 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा पावरफुल Samsung Galaxy F62, फोन में मिलेगी 7,000एमएएच बैटरी
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A12 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A12 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन आने वाले दिनों में Black, Blue, White और Red कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।




















