Samsung Galaxy A14 4G कितने रुपये में इंडिया में लॉन्च होगा? लीक में हुआ प्राइस और स्पेसिफिकेशन का खुलासा

Join Us icon
Highlights

  • कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी।
  • यह दो मैमोरी वेरिएंट्स में बिकेगा।
  • 31 मई को मार्केट में एंट्री होगी।

Samsung Galaxy A14 4G फोन से जुड़ी खबरें कई दिनों से सामने आ रही है। यह मोबाइल फोन ग्लोबली ऑफिशियल हो चुका है और अब इंडियन मार्केट में एंट्री लेने की फिराक में है। कंपनी अपने भारतीय फैंस का सरप्राइज़ देना चाह रही है इसलिए फोन लॉन्च से जुड़ी जानकारी अभी गुप्त ही रखे हुए है। लेकिन एक नए लीक में गैलेक्सी ए14 इंडिया प्राइस का खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy A14 4G price in india launch and sale date leaked with specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी प्राइस

  • 4GB RAM + 64GB Memory = 13,999 रुपये
  • 4GB RAM + 128GB Memory = 14,999 रुपये

Samsung Galaxy A14 4G मॉडल दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च होगा। बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी जाएगी जिसका प्राइस 13,999 रुपये होगा। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी सपोर्ट करेगा और इसकी कीमत 14,999 रुपये होगी। यह प्राइस डिटेल सैमइन्साइडर वेबसाइट के जरिये सामने आई है।

Samsung Galaxy A14 4G price in india launch and sale date leaked with specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी इंडिया लॉन्च व सेल

Samsung Galaxy A14 4G का सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव किया जा चुका है जहां फोन की फोटोज़ सार्वजनिक है। कंपनी ने अभी इसी लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाली 31 मई को गैलेक्सी ए14 4जी इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा और सैमसंग फोन की सेल भी इसी दिन से शुरू हो जाएगी। Galaxy A14 4G ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बिकेगा।

Samsung Galaxy A14 4G price in india launch and sale date leaked with specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन – Samsung Galaxy A14 4G फोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन पीएलएस एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन का डायमेंशन 167.7 x 78.0 x 9.1एमएम और वजन 201 ग्राम है।
  • प्रोसेसेर – यह सैमसंग फोन एंड्रॉयड 13 आधारित वनयूआई 5 पर बनाया गया है जिसमें 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन एक्सनॉच चिपसेट पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • रैम व स्टोरेज – चर्चा है कि इंडियन मार्केट में यह फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा और दो स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं साथ ही इस फोन में RAM Plus फीचर भी दिया जाएगा जो इंटरनल रैम में वचुर्अल रैम भी जोड़ेगा।
  • कैमरा – फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर होंगे जिनमें 50 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए जाएंगे। इसी तरह Galaxy A14 4G में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
  • बैटरी – पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग मोबाइल फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद रहेगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here