
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung के Galaxy A22 स्मार्टफोन्स के बारे में पिछले काफी समय से लीक में जानकारी सामने आ रही थी, जिनपर आज पूरी तरह से विराम लग गया है। दरअसल, सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में इस फोन को लॉन्च करने के बाद गैलेक्सी ए22 4G स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़े ही गुपचुप तरीके से पेश किया है। दरअसल, 91मोबाइल्स को इस फोन के लॉन्च की जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स द्वारा एक्सक्लूसिव तौर पर मिली है। न्यूज लिखते समय हमें सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर डिवाइस की कोई लिस्टिंग नहीं मिली। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में सबकुछ।
Samsung Galaxy A22 का डिजाइन
Samsung Galaxy A22 4G में फ्रंट कैमरा के लिए नॉच मिलती है जो कि U-नॉच शेप में है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में बैक पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है। इस सेटअप में क्वाड रियर कैमरा है। इसके साथ ही गैलेक्सी ए22 4G में मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप होने के कारण फोन में LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के नीचे दिया गया है। सके अलावा फोन के बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग प्वाइंट और स्पीकर ग्रिल है।
Samsung Galaxy A22 4G के स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए22 4G वेरिएंट की तो इसमें 6.4-इंच AMOLED HD+ डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, 4G वेरिएंट मेंMediaTek Helio G80 SoC दिया गया है। इस प्रोसेसर को पावर देने के लिए कंपनी ने फोन में 6GB रैम + 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। साथ ही स्टोरेज को बढ़ाने के लिए आपको फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में अपर्चर F/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अपर्चर F/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, अपर्चर F/2.4 के साथ दो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर हैं। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F/2.4 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
वहीं, फोन का वजन 186 ग्राम और थिकनेस 8.4mm है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4G LTE, GPS, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC, USB Type-C port और 3.5mm हेडफोन जैक है। इतना ही नहीं डिवाइस एंडरॉयड 11 बेस्ड वन यूआई 3.0 पर काम करता है। इसके अलावा डिवाइस में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy A22 की कीमत
फिलहाल इंडिया में सैमसंग Galaxy A22 को सिर्फ 4G वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपए है। इसके अलावा डिवाइस तीन कलर ऑप्शन- Violet, Mint और Black में आता है।























