Galaxy A31 को मिला Wi-Fi सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Samsung Galaxy A31 कुछ समय से खबरों में बना हुआ है। इस डिवाइस की लीक खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। फोन अब तक कई बार सुर्खियों में आ चुका चुका है। इन सभी लीक्स में यह पता लग चुका है कि अपकमिंग डिवाइस दिखने में कैसा होगा। वहीं, अब सैमसंग गैलेक्सी ए 31 को वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर भी देखा गया है।

इस सर्टिफिकेशन साइट पर आने का मतलब यह होता है कि कंपनी जल्द ही डिवाइस को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। गैलेक्सी ए31 के वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सबसे पहले SamMobile ने स्पॉट किया था। सैमसंग ने फरवरी 2019 में Galaxy A30 को लॉन्च किया था, जिसकी सेल मार्च 2019 में शुरू हुई थी।


वाई-फाई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी ए31 SM-A315F/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। मॉडल नाम में शामिल डीएस अक्षर फोन के डुअल-सिम डिवाइस होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई कस्टम स्किन के साथ आएगा।

इससे पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Galaxy A31 स्मार्टफोन 5,000एमएएम की पावरफुल बैटरी से लैस होगा। हालांकि रिपोर्ट में यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि फोन में वॉट पावर या फास्ट चार्जिंग तकनीक क्या होगी। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि Samsung इतनी बड़ी बैटरी के साथ कोई न कोई फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जरूर Samsung Galaxy A31 में देगी।

गौरतबल है कि गैलेक्सीक्लब नाम की एक डच वेबसाइट ने कुछ दिनों पहले Galaxy A41 और Galaxy A31 से जुड़ी अहम डिटेल साझा की थी। इस वेबसाइट ने दावा किया था कि Samsung Galaxy A31 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ यह फोन 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही वेबसाइट ने कहा था कि यह स्मार्टफोन बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 64 जीबी मैमोरी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज शामिल रहेगी। वहीं Samsung Galaxy A31 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किए जाने की बात भी वेबसाइट के जरिये सामने आई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here