एक्सक्लूसिव: तीन रियर कैमरा और वी शेप इनफिनिटी डिसप्ले के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एम50

Join Us icon

पिछले साल नवंबर में ही हमने एक खबर की थी जिसमें बताया था कि 2019 मार्च तक सैमसंग का पूरा मोबाइल पोर्टफोलियो बदल जाएगा और कंपनी नए इनोवेटिव फोन पेश करेगी। हाल में कंपनी के नए एम सीरीज के फोन की काफी चर्चा हो रही है। इनके साथ कंपनी अपना नॉच स्क्रीन वाले फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे इनफिनिटी वी का नाम दिया गया है। वहीं सैमसंग के नए ए सीरीज फोन की भी काफी चर्चा जारी है। खबर है कि कंपनी ए50 और ए40 जैसे मॉडल को लॉन्च कर सकती है और आज 91मोबाइल्स को सैमसंग गैलेक्सी ए50 के बारे में कुछ खास जानकारी मिली है।

हमें यह खबर सैमसंग के ऐसे श्रोत से मिली है जो सैमसंग से काफी दिनों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि ”सैमसंग गैलेक्सी ए50 की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इसी वजह से हाल में सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हुआ था। वहीं डिजाइन की बात करें तो इस फोन में आपको वी शेप इनफिनिटी डिसप्ले दखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी फोन को 3 कैमरे के साथ पेश करने वाली है जैसा कि गैलेक्सी ए7 में देखा गया है।” शाओमी को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने कसी कमर, सिर्फ 8,990 रुपये में आएगा एम10 और 12,990 रुपये में एम20

रही बात फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की तो इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन हाल में सैमसंग गैलेक्सी ए50 को हाल में ही गिकबेंच पर लिस्ट किया था जहां से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी ली जा सकती है। गीकबेंच पर लिस्ट किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए50 में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई थी। वहीं यह फोन सैमसंग के ही 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले एक्सनोस 9610​ चिपसेट पर आधारित था। आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ में माली-जी72 जीपीयू दिया गया था और यह एंडरॉयड 9 पाई पर रन कर रहा था। जानकारी के अनुसार सैमसंग के इस चिपसेट में स्लो मोशन वीडियो सपोर्ट है। लॉन्च से पहले ही जानें गैलेक्सी एम20 की पूरी डिटेल, 28 जनवरी को आ रहा है सैमसंग एम सीरीज़ का यह पहला फोन

कुछ दिन पहले एक लीक आई थी जिसमें इस बात का दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए50 में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी होगी और यह फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगा। अर्थात इस फोन का उपयोग आप पावर बैंक की तरह कर सकते हैं। वहीं रिपोर्ट में इस बात का भी दावा है​ कि इसमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here